कानपुर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच का कल 32वां जन्मदिन था। युवी ने हेजल की बर्थडे पार्टी काफी शानदार तरीके से दी। इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। मालूम हो हेजल का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश और मां इंडो-मॉरिशियन थीं।
हेजल पहली बार तब नजर में आई थीं जब वो साल 2011 में रिलीज हुई सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'बाॅडी गाॅर्ड' में अभिनय करती दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने करीना की फ्रेंड का सपोर्टिंग रोल निभाया था। इस रोल की वजह से लोग उन्हें नोटिस करने लगे। इसके बाद वो एक आइटम नंबर में भी नजर आई थीं जो जबरदस्त हिट साबित हुआ था।
एक दौर था जब हेजल और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की डेटिंग की खबरें खूब चर्चा में रहा करती थीं। उसी बीच 2015 में ये खबर आई थी कि युवराज सिंह ने हेजल से बाली में गुपचुप सगाई कर ली है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाद में युवराज सिंह ने ट्वीट कर इस बात को गलत बताया था।
युवराज सिंह और हेजल की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। युवराज को हेजल पहली ही नजर में अच्छी लग गईं और उन्होंने अपनी ओर से पहल करते हुए हेजल से बात करने की कोशिश की। खबरों की मानें तो युवराज ने अपना इंप्रेशन जमाने के लिए उन्हें बताया कि वो भारतीय क्रिकेटर टीम के प्लेयर हैं।
हालांकि ये बता कर भी वो हेजल पर इंप्रेशन नहीं जमा पाए। हेजल ने उन्हें तब भी नहीं पहचाना। दरअसल हेजल को क्रिकेट देखना पसंद ही नहीं था तो वो इससे जुड़े लोगों के बारे में भी नहीं जानती थीं। वहीं बाद में हेजल के खुलासा किया कि युवराज के साथ रहते-रहते उन्हें क्रिकेट अच्छा लगने लगा है पहले वो टीम के कप्तान तक को नहीं जानती थीं।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk