- दिनभर बरसी आग के बाद शाम को बरसे बादल

- अचानक घिर आए बादल, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Meerut: शुक्रवार को दिनभर पसीना चेहरे को तर किए रहा। तापमान ने भी फ्8.0 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छूआ। दोपहर होते होते सूर्य देव ने अपना प्रकोप आसमान से बरसाया। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला गए। शाम पांच बजे मौसम ने पलटी मारी और फिर मौसम का अलग मिजाज सामने आया। इससे पब्लिक को राहत नसीब हुई। शाम के समय आसमान में बादल छा गए और अंधेरा हो गया। रोड पर दौड़ रहे वाहनों की लाइटें भी जल गई। अंधेरे के साथ चली तेज आंधी ने धूल का गुबार उड़ाया। फिर बरसे इंद्र देव ने पब्लिक को राहत प्रदान की।

सुबह से शाम तक निकला पसीना

सप्ताह भर पहले भीषण गर्मी के बाद बारिश ने मौसम को सुहावना किया था। इसके बाद मौसम विभाग ने फ्क् मई को फिर बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम की हालत देखकर भी ऐसा नहीं लगा कि शुक्रवार को इंद्र देव राहत के मूड में है। सुबह से शाम तक गर्मी ने लोगों का पसीना निकाले रखा। लेकिन शाम के समय मौसम के पलटी मारते ही क्षेत्रवासियों को राहत मिली और पारा भी अपने न्यूनतम स्तर ख्भ्.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंधी ने बढ़ाई परेशानी

शाम के समय आसमान में काले बादल काफी देर तक छाए रहे। इसके बाद हवा चली शुरू हुई। पहले धीमी गति से चली हवा ने आंधी का रूप धारण किया और रोड पर धूल का गुबार छा गया। धूल उड़ने से रोड पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गए। और वाहनों चालकों को हैडलाइट जलानी पड़ी। इसके अलावा ऑखों में धूल भर जाने से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मई के अंत और जून के शुरू में तेज आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। अभी कई बार मौसम पलटी मारेगा।

- डॉ। अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी