KANPUR: दोपहर क्ख् बजे के बाद कई पोलिंग बूथ्स पर सन्नाटा हो गया। ये देखकर पोलिंग पार्टी लंच में जुट गई। हालांकि दोपहर में ज्यादातर फीमेल वोटर्स ही सन्नाटा तोड़ते हुए नजर आईं। वह अन्य फैमिली मेंबर्स व पड़ोसियों के साथ वोट डालने पहुंची। दोपहर क्ख्.फ्0 शिवाजी इंटर कालेज, केशव नगर के पोलिंग बूथ नम्बर क्09 में काफी देर से कोई वोट नहीं पहुंचा। ये देखकर पोलिंग पार्टी ने लंच पैकेट खोल दिए। इसी तरह बीआरडी स्कूल उस्मानपुर में क्ख्.क्भ् बजते-बजते ज्यादातर पोलिंग बूथ्स में सन्नाटा छा गया। इक्का-दुक्का वोटर ही डालने पहुंचे, इनमें भी ज्यादातर महिलाएं ही थी। कमोवेश यही हाल ख् बजे करीब प्रेम बालिका विद्यालय नौबस्ता हमीरपुर का यही हाल था। बाहर से देखने पर लग ही नहीं रहा था। ये 7-8 पोलिंग बूथ वाला पोलिंग सेंटर है। जबकि सुबह इसी पोलिंग सेंटर पर सुबह 7 बजने से पहले वोटर्स की लाइन लग गई थी। दोपहर सरदार पटेल स्कूल , डब्ल्यूटू जूही में पोलिंग पार्टीज, वोटर्स, बीएलओ से कहीं ज्यादा पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स मौजूद थी। क्.फ्0 बजे ही यहां बने दो पोलिंग बूथ खाली हो गए। अन्य बूथ्स पर मौजूद वोटर्स में ज्यादातर महिलाएं ही नजर आई।