KANPUR@inextco.in

शुक्रवार सुबह अैार रात हुई झमाझम बारिश ने कानपुराइट्स को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के चलते आसमान में बदली छाई रही। जिससे चिलचिलाती धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर बाद सूरज के दर्शन भी कानपुराइट्स को हुए। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद शहरवासियों को उस चिलचिलाती गर्मी से निजात मिल गई जो वह लगातार झेल रहे थे। शनिवार को सुबह हुई बारिश 15.9 मिमी। दर्ज की गई जबकि इस बीच 53 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ। अनिरुद्ध दुबे बताते हैं कि शनिवार व रविवार को तेज बारिश की संभावना है। मानसून आने के बाद से तेज बारिश नहीं हुई है। धान की फसल को इससे फायदा होगा।