- मौसम पूर्वानुमान के तहत नौ व 10 अप्रैल को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

-11 से 13 अप्रैल तक शुष्क रहेगा मौसम

रांची : बुधवार की शाम गरज के साथ हल्की बारिश हुई और अंधेरा छा गया। बारिश के दौरान छोटे-छोटे ओले भी गिरे। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान से शहरवासियों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने रांची में 5.0 मिमी। बारिश रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ। एसडी कोटाल ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी। क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि नौ व 10 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। नौ अप्रैल को मेघ गर्जन होने की संभावना है। फिर 11 से 13 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 14 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आज वज्रपात की संभावना

उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। बताया कि नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 से 14 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।