बिजली गिरने की भी संभावना

कानपुर। देश में इन दिनों बारिश से कहीं मौसम सुहाना है तो कहीं पर जनजीवन बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों ने आज भी उत्तर भारत समेत कई राज्यों भारी बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक ही 13  जुलाई यानी कि आज पूर्वी गुजरात और भारत के पश्चिमी तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, केरल, गोवा जैसे इलाकों में पूरे दिन काले बादल छाए रहेंगे। यहां  जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना,जानें दो दिन तक कहां,कैसा रहेगा मौसम

गरज के साथ छीटें पड़ेंगी

इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,  मध्य प्रदेश पूर्वी,  राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना छत्तीसगढ़ , तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों मेें भी भारी बारिश होने उम्मीद है।वहीं जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी  गुजारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों व तमिलनाडु, कर्नाटक में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। मिजोरम, मणिपुर और भी समान्य बारिश वाले इलाकों में शामिल हैं। राजस्थान, पश्चिम  बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र और कर्नाटक कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ेंगी। अंडमान निकाेबार में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना,जानें दो दिन तक कहां,कैसा रहेगा मौसम

उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे

वहीं 14 जुलाई, शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक,  केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश संभावना है। पूर्वी गुजरात में मौसम की स्थिति ज्यादा खराब होने का अनुमान है। यहां बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा बिहार झारखांड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं सामान्य से अधिक बारिश राजस्थान , मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में होने की उम्मीद है। अंडमान निकाेबार समेत पूरे भारत में गरज के साथ छीटें पड़ेंगी।

मानसून से मुंबई बेहाल, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश की संभावना

भारी बारिश से मुंबई समेत उत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

National News inextlive from India News Desk