हर मदद एक कॉल की दूरी पर
रास्ते में महिला के साथ छेड़खानी का मामला हो या फिर बलात्कार का। घरेलू हिंसा का शिकार महिला हो या फिर दहेज के लिए हो रहा महिला का उत्पीड़न। हमले में घायल महिला हो या फिर चोट लगने से घायल। हर तरह की समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे दिलाने के लिए यह यूनीक पहल शासन की ओर से की गई है। इसी के चलते आशा ज्योति केन्द्र की स्थापना महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से की गई है। फ‌र्स्ट फेज में प्रदेश के कुल 11 जिलों का चयन इसके लिए किया गया है। इसमें इलाहाबाद का नाम भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि इन जिलों से आने वाले रिस्पांस के आधार पर इस योजना को विस्तार दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए जिला अस्पताल में स्थापित हुआ आशा ज्योति केन्द्र
पुलिस की मदद चाहिए। उपचार कराने की जरूरत है या फिर रिपोर्ट दर्ज करानी है या फिर लीगल हेल्प की जरूरत है। इसके लिए महिलाओं को अब दर- दर की ठोकरें खाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें जिला अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। यह सेंटर होगा जिला अस्पताल। इसका अलग हेल्प लाइन नंबर होगा 181. कोई भी महिला इस नंबर पर कॉल करके सुविधा प्राप्त कर सकती है।

अब महिलाओं की हर परेशानी दूर करेगा डायल 181

दवा पट्टी के साथ विधिक सहायता
इस केन्द्र की खास बात यह भी है कि यहां दवा- पट्टी के साथ महिलाओं को लीगल एडवाइज भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए यहां एक्सपर्ट एडवोकेट्स को भी एसोसिएट किया जाएगा। यहां की रिपोर्टिग चौकी में महिला पुलिस अफसर को तैनात किया गया है। आशा ज्योति केन्द्र का संचालन पहले काल्विन हॉस्पिटल में किया जाता था। इसे अब रेलवे स्टेशन के पास काटजू रोड पर शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार को केन्द्र पहुंचे डीएम संजय कुमार ने जागरूक महिलाओं, समाजसेवी संगठनों और आम नागरिकों से इस महिला सशक्तीकरण के सत्प्रयास से जुड़ने की अपील की है तथा सभी पीडि़त महिलाओं/बच्चियों को आशा च्योति केन्द्र पर सीधे आने और सहायता एवं सुरक्षा प्राप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सोमवार को आशा च्योति केन्द्र का मुआयना भी किया। कहा कि पुस्तकालय में शीघ्र ही अच्छी किताबों का संकलन किया जाय।

लद्दाख में जांबाजों को सैल्यूट करेंगी लखनऊ की 'बुलेट क्वीन'

'आपकी सखी' सुनेगी
महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, अल्प आवास, ये सुविधाएं मिलेंगी। परामर्श, चाइल्ड लाइन, चिकित्सीय सुविधा, तत्काल पुलिस सहायता, रेस्क्यू वैन, पुलिस रिपोर्टिग चौकी, सरकार ने महिलाओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आशा ज्योति केन्द्र की स्थापना की है। इसी के लिए यह हेल्प लाइन नंबर 181 जारी किया गया है। - संजय कुमार, डीएम, इलाहाबाद,

यह केन्द्र महिलाओं को शक्ति प्रदान करेगा। महिलाओं से अपील है कि वे अपने साथ हो रहे अपराध को आशा च्योति केन्द्र में दर्ज करायें और न्याय के साथ समस्याओं का निराकरण प्राप्त करें। - अभिलाषा गुप्ता, मेयर, इलाहाबाद कॉन्टेक्ट करें: 0532- 2240406, 9415639012

National News inextlive from India News Desk