कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। फिल्म हेराफेरी 3 जल्द ही दर्शकों के बीच होगी। इस बात की पुष्टि फिल्म के निर्माता ने बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू देने के दौरान की। निर्माता ने इंटरव्यू में कहा कि आपको यह बहुत जल्द उसी स्टार कास्ट अक्षय जी, परेश भाई और सुनील जी के साथ देखने को मिलेने वाली है। कहानी उसी जगह पर है, और हम कुछ तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसे उसी तरह से बनाए रखा जाएगा। पात्रों की मासूमियत को बरकरार रखा जाएगा। हम इस फिल्म की पिछली उपलब्धियों को हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए, हमें अपनी कहानी, पटकथा, पात्रों, तौर-तरीकों आदि के मामले में अतिरिक्त सावधान रहना होगा।
फैंस खबर सुनने के बाद हुए खुश
इस खबर ने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर #HeraPheri3 ट्रेंड करने लगा है। फिल्म हेराफेरी 2000 में रिलीज हुई थी, इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट फिर हेरा फेरी रिलीज हुआ था। फिल्म के दोनों पार्टों में दिखने वाली बॉलीवुड का मशहूर कॉमेडी तिकड़ी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल काफी टाइम के बाद फिर एक दूसरे के साथ हेराफेरी करते नजर आएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk