कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Holi Movies 2023 बाॅलीवुड हमेशा से ही इस रंगों के त्योहार होली को बड़ी ही बखूबी से दिखाता आ रहा है। बॉलीवुड में होली के त्योहार को अलग लेवल की इंपॉर्टेंस दी जाती है। कई फिल्मों की स्टोरी में होली का सीन ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचता है। आज हम आपको बाॅलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपको इस होली में जरूर देखनी चाहिए नही तो इस साल आपकी होली का मजा कुछ फीका रह जाएगा।

1. ये जवानी है दिवानी
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन स्टारर ये फिल्म एक यूथ फिल्म है। और इसका होली स्पेशल गाना बलम पिचकारी आज भी सबकी जुबान रहता है।holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूराholi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूराholi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

2. शोले
धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान और हेमा मालिनी स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॅाक्सआफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। शोले का एक हिट गाना 'होली के दिन सब मिल जाते है' आज भी होली के मौके पर जरुर बजाया जाता है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

3. रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को हर किसी ने बेशुमार प्यार दिया है साथ ही इस फिल्म का एक होली सांग भी काफी फेमस है जिसका नाम है 'लहू मुंह लग गया'।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

4. बागवान
अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, परेश रावल स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पूरा परिवार एक साथ इकठ्ठा होकर होली मनाता है। फिल्म का गाना 'होली खेले रघुवीरा' आज भी कई लोगों का पसंदीदा है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

5. रब ने बना दी जोड़ी
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना एक हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में अरेंज मैरिज में धीरे-धीरे लव डेवलप होते दिखाया गया है। इस फिल्म का गाना 'हौले-होले' भी एक हिट रहा है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

6. मोहब्बतें
यह बॉलीवुड फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है इस फिल्म में एक कॉलेज का प्रिंसिपल (अमिताभ बच्चन) कॉलेज के बच्चों को होली खेलने से मना कर देता है। जिसके बाद राज आर्यन मल्होत्रा (शाहरुख खान) गुरुकुल के प्रिंसिपल को मनाकर होली खेलने की परमीशन लेकर 'सोणी-सोणी' गाने पर झूमते है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

7. रांझणा
सोनम कपूर और धनुष स्टारर फिल्म रांझणा आज भी लोगों को फेवरेट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की एंडिंग में हर किसी की आंखें नम हो जाती है। इस फिल्म के गाने 'तुम तक' में होली का सीन काफी लोकप्रिय रहा है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

8. बद्री की दुल्हनिया
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म में प्यार, तकरार, हंसी, रोना हर एक जॅानर की भरमार है। इस फिल्म के सारे ही गाने काफी हिट रहे हैं पर बात करें इसके टाइटल सांग की तो ये गाने होली और एनर्जेटिक डांस की वजह से काफी फेमस रहा।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

9. सिलसिला
संजीव कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन स्टारर ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म का 'रंग बरसे' गाना आज भी होली पर जरूर बजाया जाता है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

10. कटी पतंग
राजेश खन्ना, आशा पारेख स्टारर ये फिल्म एक में राजेश खन्नाफिल्म का लोकप्रिय गाना 'आज न छोड़ेंगे' गाते हुए विधवा का रोल निभाने वाली आशा को होली के दिन रंग लगा देते हैं। ये गाना आज भी होली पर बजाया जाता है।

holi movies 2023: होली फेस्टिवल का मजा इन फिल्‍मों के बिना रहेगा कुछ अधूरा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk