इंडोनेशिया में महिलाओं के लिए ये हैं नियम

इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक खास तरीके का टेस्ट पास करना होता है। यहां महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना होता है। ये टेस्ट टू फिंगर टेस्ट से किया जाता है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को सेलेक्शन कमिटी के सामने अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन भी करना पड़ता है। खास बात ये है कि इस कमिटी में सिर्फ मर्द ही होते हैं।

देश की आजादी के बाद बनी थी महिला फोर्स

बताया जाता है कि जज इस दौरान उन लड़कियों का ही चयन करते हैं जो सुंदर दिखती हैं। बता दें कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स देश की आजादी के बाद 1946 में बनी थी। लगभग 20 साल बाद 1966 में पुलिस को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया। 1999 में प्रेसिडेंट सुहार्तो के इस्तीफे के बाद दोबारा पुलिस फोर्स को ऑटोनोमी मिली।

International News inextlive from World News Desk