कानपुर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैन फालोइंग काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो फैंस है, मगर हर कोई आलिया को पहचाने यह जरूरी नहीं। ऐसा ही एक ताजा किस्सा जुड़ा है पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हर्शल गिब्स से। अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर हर्शल गिब्स को नहीं पता कि आलिया भट्ट कौन हैं, शायद इसीलिए गिब्स ने आलिया की एक GIF सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। टि्वटर पर आलिया की GIF शेयर करते हुए गिब्स ने लिखा, 'जब टि्वटर आपका ट्वीट पसंद करे तो ऐसी फीलिंग आती है।'


हर्शल गिब्स के ट्वीट में आलिया को देख एक्ट्रेस के फैंस हैरान थे। लोग गिब्स से सवाल पूछने लगे कि क्या आप जानते हैं कि ये कौन हैं। इस पर गिब्स ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता कि ये महिला कौन हैं, लेेकिन ये GIF अच्छा है।'


गिब्स के इस जवाब से हर कोई हैरान था। बाद में साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर को बताया गया कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं। तब गिब्स लिखते हैं, 'मुझे पता नहीं था आप एक एक्ट्रेस हैं आलिया लेकिन ये जीआईएफ अच्छा है।'


सोशल मीडिया पर अपने नाम को लेकर हर्शल गिब्स के ट्वीट के बाद आलिया भी इस चर्चा का हिस्सा बन गईं। आलिया ने गिब्स के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए अपना एक नया GIF शेयर किया जिसमें वे अंपायर की भूमिका निभाते हुए बाउंड्री का निर्देश दे रही हैं।'


इस पर भी हर्शल गिब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने लिखा- 'मैं छक्कों से डील करता हूं मैडम चौकों से नहीं।'

 

 

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk