- वर्ष 2017 तक पूरा होना था हाईवे के चौड़ीकरण का काम

- आठ बार बदली जा चुकी है काम पूरा होने की तिथि

आगरा। शहर में पिछले 5 वर्षो से चल रहे विकास कार्यो ने हाईवे की रफ्तार को रोक दिया है। हाईवे के चौड़ीकरण की निर्धारित समय सीमा के दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी हाईवे के चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। एनएचएआई के अफसरों की मानें तो शहर में 2020 में काम पूरा कर लिया जाएगा। हाईवे पर चौड़ीकरण का काम बारिश के चलते रोक दिया गया था।

हाईवे चौड़ीकरण पर एक नजर

हाईवे चौड़ीकरण में एनएचएआई के अफसरों की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है। बता दें कि एनएच-2 को 360 किमी। का चौड़ीकरण किया जाना है। अभी तक मौजूदा समय में 345 किमी। का चौड़ीकरण ही हो सका है। तकरीबन 2000 करोड़ से ज्यादा की लागत से हो रहे चौड़ीकरण का काम 2012 में शुरु किया गया था। वर्ष 2014 में शहर में काम शुरु किया गया। इसमें खंदारी, वाटर व‌र्क्स , सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण, सिकंदरा सब्जी मंडी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षो से चल रहा है। 21 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर को जून 2019 तक पूरा किया जाना था। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। गौरतलब है कि हाईवे चौड़ीकरण के काम को 2017 तक पूरा किया जाना था। लेकिन फ्लाईओवर समेत हाईवे चौड़ीकरण के काम को 2017 तक पूरा किया जाना था। अब तक आठ बार निर्माण तिथि को आगे बढ़ाया जा चुका है।

सड़क के गढ्डे बढ़ा रहे परेशानी

सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के चलते सर्विस रोड मेन रोड पर आए दिन जाम लगा रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके है। दोनों ओर अवारा जानवरों का जमघट लगा रहता है। दिन हो या रात उनका उनका विचरण बना ही रहता है। कभी-कभी आपस में लड़ने के दौरान वे आक्रामक हो जाते हैं। लोगों पर हमला बोल देते हैं। रॉंग साइड से आने वाले वाहनों के कारण निकलने तक को जगह नहीं होती है। वहीं सिकंदरा से बेस्ट प्राइज की ओर आते समय मधु रेस्टोरेंट के पहले सड़क में इतने गढ्डे हो गए हैं, कि स्पीड से आते वाहन वहां थम जाते हैं, इसके कारण भी जाम लगा रहता है।