कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 33 वर्षीय एक्ट्रेस हिना खान इस सप्ताह की शुरुआत में मालदीव पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद हिना वेकेशन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। ताजा तस्वीर जो सामने आई है, उसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं। हिना ने समंदर किनारे ब्लू स्वीमसूट में कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा की। ये तस्वीरें काफी बोल्ड हैं। हिना को पहले इतना हाॅट किसी ने नहीं देखा था।
View this post on Instagram
स्काई ब्लू कलर के इस स्विम वियर में हिना ने फैंस को तस्वीर पसंद करने पर मजबूर कर दिया। कुछ ही घंटो में इसे लाखों लोग लाइक कर चुके थे। अब तक करीब 6 लाख लोग इस तस्वीर को पसंद कर चुके हैं। हालांकि हिना के दोस्तों ने इस पर खूब कमेंट भी किए। ज्यादातर लोग हिना के हाॅट अवतार को देख सरप्राइज हो गए।
View this post on Instagram
इससे पहले मालदीव वैकेशन की हिना एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, "यात्रा आपको और अधिक शक्ति प्रदान करती है। यह मेरी तरह की खुशहाल जगह है।" इन फोटोज में हिना को स्ट्रॉ हैट के साथ एक्सेस किए गए प्रिंटेड रिसॉर्ट वियर में मालदीव की खूबसूरती का आनंद लेते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
हिना खान इस साल बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं, उनकी बतौर "सीनियर" शो में इंट्री हुई थी। उन्होंने लोकप्रिय टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के रूप में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाई। वह कसौटी ज़िन्दगी की 2 के नए सीजन का भी हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने कोमलिका का किरदार निभाया था।
View this post on Instagram
हिना खान ने पापुलर टीवी शो नागिन 5 में भी काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने टेलीविजन रियलिटी शो जैसे खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 और बिग बॉस 11 में भाग लिया था। हिना खान ने आखिरी बार वेब-सीरीज डैमेज 2 में अभिनय किया था और उन्हें आखिरी बार विश लिस्ट में देखा गया था, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk