कानपुर। टीवी की फेमस स्टार रह चुकी एक्ट्रेस हिना खान अपना बॉलीवुड डेब्यु करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। उनकी डेब्यु फिल्म का नाम है हैक्ड और इसे राज और गुलाम जैसी बड़ी और हिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।



हिना ने भी किया शेयर
हिना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में उनके साथ रोशन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर भी इंपोर्टेंट करेक्टर प्ले करते दिखाई देंगे। टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकी हिना को विक्रम भट्ट की फिल्म से एक बड़ा मौका मिला है। इससे उन्हें बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में काफी मदद मिल सकती है।

बिग बॉस से मिली काफी शोहरत
हिना खान को इस फिल्म से दमदार एंट्री मिल सकती है। अब तक टीवी की दुनिया का बड़ा नाम मानी जाने वाली हिना डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभा कर मशहूर हुईं थीं। इसके बाद बिग बॉस 11 में वे फर्स्ट रनर अप रहीं जिससे उनकी पाप्युबैरिटी में चार चांद लग गए। हिना ने रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में वो एकता कपूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के निगेटिव करेक्टर में भी नजर आयी थीं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk