कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Hindi Diwas 2023 : हिंदी लैंग्वेज के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया। भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी क्षेत्रीय भाषा है और उनमें से एक हिंदी है जो देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। भारत में सबसे ज्यादा हिंदी भाषी क्षेत्र हैं और यह अंग्रेजी, मंदारिन और स्पेनिश के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है। इस हिंदी दिवस पर पढ़ें हिंदी से जुड़े10 दिलचस्प तथ्य व वो खास बातें जो इसे अन्य लैंग्वेज से डिफरेंट और यूनीक बनाती हैं।

* हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द 'हिंद' से हुई है। इसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि।

* हिंदी ने पहली हिंदी पत्रिका 2000 में इंटरनेट पर पब्लिश की थी। यह वर्ल्ड वाइड वेब पर हिंदी लैंग्वेज की पहली पत्रिका थी।

* बिहार भारत का पहला राज्य था जिसने उर्दू को हटाकर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था।

* हिंदी दुनिया भर में लगभग 600 मिलियन यानी कि 60 करोड़ से ज्यादा लोगों की नेटिव लैंग्वेज है।

* 1977 में अटल बिहारी वाजपेई ने बड़े गर्व से हिंदी लैंग्वेज के प्रति सम्मान प्रकट किया और संयुक्त राष्ट्र में हिंदी लैंग्वेज में भाषण दिया।

* हिंदी लैंग्वेज न्यूजीलैंड, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, बांग्लादेश, त्रिनिदाद, टोबैगो और पाकिस्तान में बोली जाती है।

* 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे अक्सर बोले जाने वाले कई हिंदी शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

* अमिर खुसरो, एक प्रसिद्ध कवि, पहले लेखक थे जिन्होंने हिंदी में पहली कविता लिखी और रिलीज की।

* 26 जनवरी 1950 को संसद के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी लैंग्वेज को प्राइमरी लैंग्वेज माना गया।

* पहला हिंदी टाइपराइटर 1930 के दशक में बनाया गया था।

National News inextlive from India News Desk