नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को बधाई दी और इस बात पर फोकस डाला कि यह भाषा अपनी सादगी, सहजता और सादगी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है। हिंदी में इतने सारे शब्द हैं कि जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। शायद इसीलिए कई हिंदी शब्द ऐसे हैं जो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए हैं।

जुगाड़
2017 में, यह शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़ा गया था।

दादागिरी
इस लोकप्रिय शब्द को भी 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी जोड़ा गया था।

जंगल
हिंदी और अंग्रेजी में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों में से एक जंगल है, जो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा भारत से उठाए जाने वाले कुछ पहले शब्दों में से एक था।

चमचा
यह हर किसी का पसंदीदा है।

चक्का जाम
इसे भी 2017 में डिक्शनरी में जोड़ा गया था।

दीदी
इसे भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शामिल किया जा चुका है।

अच्छा
ऑक्सफोर्ड ने इस शब्द को 2017 में भारत में विभिन्न भाषाओं से चुने गए 90 अन्य शब्दों के बीच जोड़ा।

टाइमपास

इसे भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शामिल किया जा चुका है। भारत में यह काफी प्रचलित है।

कुछ अन्य शब्द जिन्हें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने चुना
बास, झुग्गी, फंडा, निवास, गली, नाटक, सेवक, सेविका, चुप, सूर्य नमस्कार, देश, दिया, बड़ा दिन आदि शब्द भी शामिल हो चुके हैं।

National News inextlive from India News Desk