Hindu Festival Calendar April 2021: हिंदुओं का नया वर्ष चैत्र नवरात्रि के दिन से शुरू होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से इस साल की शुरुआत होती है। वहीं अप्रैल के महीने में रामनवमी जैसे कई और बड़े धार्मिक आयोजन भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए यहां जानें नए साल के चाैथे महीने अप्रैल के व्रत और त्योहारों के बारे में...

02.शुक्र - रंग पंचमी/ श्री जयन्ती/ श्री पंचमी/ शीतला षष्ठी/ स्कन्द षष्ठी (बंगाल)/ श्री एकनाथ षष्ठी/ विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर)/ नव चण्डी मेला प्रारम्भ (मेरठ)/ गुड फ्राईडे/ मंगल मृगशिरा नक्षत्र में 23/09 पर/ बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 22/59 पर/
03.शनि - शीतला सप्तमी व्रत/
04.रवि - श्री शीतलाष्टमी व्रत (आज के दिन बासी भोजन विहित है)/
05.सोम - क्गुरू कुम्भ राशि में 24/23 पर
07.बुध - पापमोचिनी एकादशी व्रत सबका/
08.गुरू - वारूणी योग 27/16 से 28/57 तक/
09.शुक्र - प्रदोष व्रत/ गँगा वरूणा संगम पर स्नान/ आदि केशव भगवान का दर्शन पूजन/ दमनोत्सव/ मधुश्रवा त्रयोदशी/ मेला पृथूदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा)/ बुध रेवती नक्षत्र में 29/08 पर/
10.शनि - मास शिवरात्रि व्रत/ शुक्र अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 06/29 पर/
11.रवि - श्राद्धादि की अमावस्या/ मन्वादि 30/ 14 तिथि वृद्धि/
12.सोम - स्नान दानादि की अमावस्या/ सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श का निषेध है)/ कल्पादि/ आज के दिन गँगा स्नान से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है/ चान्द्र सम्वत्सर 2077 (प्रमादी) विक्रमीय समाप्त/ अन्वाधान/
चैत्र शुक्ल पक्ष
13.मंगल - चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ/ चन्द्र दर्शन मु.15 महर्घ/ विक्रम सम्वत् 2078 (आनन्द) प्रारम्भ/ चैत्र वासन्तिक नवरात्रारम्भ/ कलश स्थापन/ ध्वजारोहण/ वर्षपति पूजा/ कल्पादि 1/ आरोग्य व्रत 1/ विद्या व्रत 1/ नवसम्वत्सरोत्सव/ गुड़ी पड़वा/ गुरू अमरदास गुरयाई दिवस/ आर्य समाज स्थापना दिवस/ सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 26/32 पर/ चन्द्रदर्शन मु.15 महर्घ/ वैशाखी पंजाब एवं उड़ीसा/ संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल अगले दिन/ मंगल मिथुन राशि में 25/14 पर/
14.बुध - श्रृंगार (सिंधारा) देशाचार से/ सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव/ हिजरी रमजान 9 माह शुरू/ संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 06/32 तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल 08/56 से तक/ सतुआ जल कुम्भादि दान/ हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान/ मीन (खर) मास समाप्त/ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती/
15.गुरू - मत्स्य जयन्ती/ गणगौर/ गणगौरी व्रत/ सौभाग्य शयन तृतीया/ आन्दोलन 3/ सायं दोलारुढ़ शिव गौरी पूजन/ सरहुल (बिहार)/ मनोरथ तृतीया व्रत/ अरून्धती व्रत - पूजन/ मन्वादि 3/ सौर (मेष) वैशाख मासारम्भ/
16.शुक्र - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत/ ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक/ गुरू अंगददेव जोति जोत/ बुध अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 20/57 पर/
17.शनि - श्री रामराज्य महोत्सव मध्यान्ह - व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में/ श्री पंचमी/ कल्पादि 5/ डोलोत्सव/ श्री गुरु हरगोविन्द सिंह जोति जोत/
18.रवि - श्री सूर्य षष्ठी व्रत/ स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध)/ श्री अशोक षष्ठी व्रत (बंगाल)/
19.सोम - वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ/ आयंबील (ओली) प्रारम्भ जैन/ श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 24/02 बजे से/ अशोक कलिका प्राशन/ सूर्य सायन वृष राशि में 25/54 पर/ शुक्र उदय पश्चिम में 05/39 पर/
20.मंगल - महानिशा पूजा/ श्री दुर्गाष्टमी/ भवानी उत्पत्ति/ अष्टमी का हवनादि आज ही करें/ श्री महाष्टमी व्रत/ श्री अशोकाष्टमी/ अशोक कलिका प्राशन/ श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 24/44 बजे/ श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) किदवई नगर कानपुर में महामाया श्री विद्या राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी एवं श्रीयंत्र का अभिषेक व अर्चन/ शुक्र भरणी नक्षत्र में 25/05 पर/
21.बुध - श्री रामनवमी व्रत सबका/ श्री दुर्गानवमी/ तारा जयन्ती/ श्री स्वामी नारायण जयन्ती/ श्री राम - जन्म महोत्सव (मध्यान्ह कर्क लग्न में) रामावतार/ अयोध्या परिक्रमा, दर्शन पूजन/ नवमी का हवनादि आज ही करें/ चैत्र नवरात्र समाप्त/ राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ/
22.गुरू - श्री धर्मराज दशमी/ नवरात्र व्रत का पारण/ बुध भरणी नक्षत्र में 28/25 पर/
23.शुक्र - कामदा एकादशी व्रत सबका/ श्री विष्णु दोलोत्सव/ सायं दोलारुढ़ पूजन/ बाबू कुँवर सिंह जन्म दिवस (बिहार)/
24.शनि - मदन द्वादशी/ शनि प्रदोष व्रत/ अनंग त्रयोदशी व्रत/ हरि दमनोत्सव/ मंगल आर्द्रा नक्षत्र में 25/38 पर/
25.रवि - श्री महावीर जयन्ती (जैन)/ मीनाक्षी कल्याणम्/ शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में)/ दमनक चतुर्दशी/
26.सोम - व्रत की पूर्णिमा/ चित्रान्न दान - भक्षण/ गुरु हरकिशन जोति जोत/ श्री गुरु तेगबहादुर गुरयायी/
27.मंगल - स्नान - दानादि की चैत्री पूर्णिमा/ चांडक पूजा (बंगाल)/ अन्वाधान/ मन्वादि 15/ सर्वदेव दमनकोत्सव/ श्री हनुमान जयंती (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में)/ इष्टि/ वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ/ वैशाख मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ/ तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा/ मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चाहिये/ (अशक्ति में धर्म घटादि दान)/ मास भर चन्दन से विष्णु पूजा/ 01 तिथि क्षय/ सूर्य भरणी नक्षत्र में 18/24 पर/ अगस्त्यास्त 19/37 पर/
वैशाख कृष्ण पक्ष
28.बुध - वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ/ बुध उदय पश्चिम में 22/11 पर/
29.गुरू - बुध कृत्तिका नक्षत्र में 13/27 पर/
30.शुक्र - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत/ चन्द्रोदय 22/20 पर/ सती अनसुइया जयन्ती/ ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक/

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'
Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब होगा कौन सा त्‍योहार, देखें पूरी लिस्‍ट

Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब है कौन सा त्‍योहार, देखें जनवरी की पूरी लिस्‍ट

Hindu Festival Calendar 2021: माैनी अमावस्या से लेकर माघी पूर्णिमा तक, नए साल पर देखें फरवरी के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्‍ट

Hindu Festival Calendar March 2021: इस बार होली व महाशिवरात्रि मार्च के महीने में, यहां देखें महीने के व्रत-त्‍योहारों की पूरी लिस्‍ट