Hindu New Year 2020 Calender & Festival Dates: : 1 जनवरी से अंग्रेजी नव वर्ष तो चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू कैलेंडर का नया साल शुरु होता है। इस वर्ष 25 मार्च से नवरात्रि शुरु हो रही है। इसी दिन से विक्रम संवत 2077 यानि Nav Samvatsar 2077 शुरु हो जाएगा। हिंदू कैलैंडर के पहले दिन को बड़ा शुभ माना जाता है और इसे नव संवत्‍सर भी कहते हैं। जहां एक तरफ अंग्रेजी कैलेंडर के आधार पर हमारे स्‍कूल कॉलेज की छुट्टियां डिसाइड होती हैं, तो दूसरी ओर हमारे आपके परिवार में शादी से लेकर तमाम शुभ कार्य हिंदू कैलेंडर की तिथियां देखकर किए जाते हैं। तो Hindu Panchang 2020 की शुरुआत से ही जान लीजिए कि इस वर्ष रक्षाबंधन, जन्‍माष्टमी से लेकर दशहरा और दिवाली किस दिन मनाई जाएगी। डेट और तिथि के हिसाब से देखें इस साल के त्‍योहारों की विस्‍तृत लिस्ट। Navratri 2020, Nav Samvatsar 2077, Gudi Padwa 2020 व Hindu Nav Varsh 2020 की बहुत बहुत बधाई।

Hindu New Year 2020 Wishes: ढेर सारी शुभकामनाओं संग करें नव सवंत्‍सर 2077 का स्‍वागत, शेयर करें ये Messages

Hindu New Year 2020 Festivals list : Hindu Nav Varsh Festivals 2020 in Hindi

अप्रैल 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.बुध-महानिशा पूजा। श्री दुर्गाष्टमी 8।

02.गुरू-श्री रामनवमी 9 व्रत सबका। श्री दुर्गानवमी 9। तारा जयन्ती। श्री स्वामी नारायण जयन्ती।

04.शनि-कामदा एकादशी 11 व्रत सबका।

05.रवि-मदन द्वादशी 12। सोम प्रदोष 13 व्रत।

06.सोम-श्री महावीर जयन्ती (जैन)।

07.मंगल-व्रत की पूर्णिमा।

08.बुध-स्नान-दान-व्रतादि की चैत्री पूर्णिमा 15। श्री हनुमान जयंती।

Navratri 2020 Wishes Hindi: इन खूबसूरत मैसेज और Images संग अपनों को भेजें माता का आशीर्वाद

वैशाख कृष्ण पक्ष

11.शनि- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

12.रवि-श्री गुरु तेगबहादुर जयन्ती।

13.सोम-सूर्य की मेष संक्रान्ति। वैशाखी पंजाब एवं उड़ीसा। मीन (खर) मास समाप्त।

14.मंगल-श्री शीतलासप्तमी। अम्बेडकर जयन्ती।

15.बुध-श्री शीतलाष्टमी 8 व्रत।

18.शनि-वरुथिनी एकादशी 11 व्रत सबका।

19.रवि-सूर्य सायन वृष राशि में।

20.सोम-सोम प्रदोष 13 व्रत।

21.मंगल-मास शिवरात्रि। राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ।

22.बुध-श्राद्ध की अमावस्या 30। 14 तिथि वृद्धि।

23.गुरू-स्नान-दानादि की अमावस्या 30। बाबू कुँवर सिंह जन्म दिवस (बिहार)।

वैशाख शुक्ल पक्ष

24.शुक्र-देव दामोदर तिथि (आसाम)।

25.शनि- भगवान परशुराम जयन्ती। शिवा जी जयन्ती। हिजरी रमजान 9वां माह शुरु। रोजा शुरू।

26.रवि-अक्षय तृतीया 3। मातंगी जयन्ती 3।

27.सोम-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

28.मंगल-श्री आद्य शंकराचार्य जयन्ती।

29.बुध-श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत में)।

30.गुरू-श्री गंगा सप्तमी 7। गंगोत्पत्ति।

मई 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.शुक्र-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री बगलामुखी जयन्ती।

02.शनि-श्री सीता नवमी।

04.सोम-मोहिनी एकादशी व्रत सबका। परशुराम द्वादशी।

05.मंगल-भौम प्रदोष व्रत। अशोक त्रिरात्र व्रत।

06.बुध-सायान्ह-व्यापिनी चतुर्दशी में श्री नृसिंह जयन्ती। श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत। श्री छिन्नमस्ता जयन्ती।

07.गुरू-स्नान-दान-व्रतादि की वैशाखी पूर्णिमा। बुद्ध पूर्णिमा। रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती।

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

08.शुक्र-माता आनन्दमयी जयन्ती। श्रमिक दिवस। महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस।

09.शनि-देवर्षि नारद जयन्ती। वीणा-दान।

10.रवि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

14.गुरू-कालाष्टमी। सूर्य की वृष संक्रान्ति।

15.शुक्र-श्री शीतलाष्टमी व्रत।

18.सोम-अचला एकादशी व्रत सबका।

19.मंगल-भौम प्रदोष व्रत।

20.बुध-मास शिवरात्रि व्रत। पंच गौड़ों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम। सूर्य सायन मिथुन राशि में।

21.गुरू-वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम। शबे कद्र।

22.शुक्र-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत। शनि जयन्ती। बरगदाही। राष्ट्रीय ज्येष्ठ मासारम्भ। (जुमातुल विदा)।

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष

23.शनि-दस दिनात्मक गँगा दशहरा व्रतारम्भ।

25.सोम-रम्भा व्रत। श्री महाराणा प्रताप जयन्ती। हिजरी सव्वाल 10 वां माह शुरु। ईदुल फितर (ईद)।

26.मंगल-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

28.गुरू-विन्ध्यवासिनी षष्ठी 6। अरण्य षष्ठी (बंगाल)।

30.शनि-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। अष्टमी में शुक्लादेवी का आवाहन। धूमावती जयन्ती। मेला क्षीर भवानी (काश्मीर)।

31.रवि-शुक्र अस्त पश्चिम में।

जून 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.सोम-गंगा दशमी 10। श्री गंगा दशहरा 10। सेतु बन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस। श्री रामेश्वर यात्रा।

02.मंगल-निर्जला एकादशी व्रत सबका। भीमसेनी। काशी के दशाश्वमेध-घाट से श्री विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा, दर्शन एवं पूजन। गायत्री जयन्ती।

03.बुध-चम्पक द्वादशी 12। प्रदोष 13 व्रत। दाक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम।

04.गुरू-दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत द्वितीय संयम।

05.शुक्र- स्नान-दान-व्रतादि की ज्येष्ठी पूर्णिमा 15

दाक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष

06.शनि-वट सावित्री व्रत का पारण।

08.सोम-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। शुक्र उदय।

13.शनि-कालाष्टमी 8। श्री शीतलाष्टमी 8।

14.रवि-सूर्य की मिथुन संक्रान्ति।

17.बुध-योगिनी एकादशी 11 व्रत सबका। श्री देवरहा बाबा की पुण्य तिथि। गोपदम् व्रत का उद्यापन।

18.गुरू-प्रदोष 13 व्रत।

19.शुक्र-मास शिवरात्रि 14 व्रत।

20.शनि-श्राद्ध की अमावस्या 30। सूर्य सायन कर्क राशि में। सायन सूर्य दक्षिणायन।

21.रवि-स्नान-दानादि की अमावस्या 30।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष

22.सोम-राष्ट्रीय आषाढ़ मासारम्भ।

23.मंगल-पुष्य नक्षत्रयुता रथयात्रा 2। हिजरी जिल्काद 11वां माह शुरु।

25.गुरू-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

26.शुक्र-स्कन्द षष्ठी 6 व्रत। कुमार षष्ठी 6।

27.शनि-विवस्वत सप्तमी 7। विवस्वत सूर्य पूजा।

28.रवि-श्री दुर्गाष्टमी 8 व्रत। खार्ची पूजा (त्रिपुरा)।

29.सोम-कन्दर्प नवमी 9। भड्डली 9। शूद्रादि।

30.मंगल-सोपपदा 10। मन्वादि 10। बहुधा यात्रा। मेला शरीक भगवती (कश्मीर)।

जुलाई 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.बुध-हरिशयनी एकादशी 11 व्रत सबका। चातुर्मास्य व्रतारम्भ। हरिवासर घं.26 मि.34 से।

02.गुरू-प्रदोष व्रत। हरिवासर 15/18 तक।

03.शुक्र-जया पार्वती व्रत। श्री शिव शयनोत्सव।

04.शनि-व्रत की पूर्णिमा 15। कोकिला पूर्णिमा।

05.रवि-स्नान-दानादि आषाढ़ी पूर्णिमा। गुरु पूर्णिमा।

श्रावण कृष्ण पक्ष

07.मंगल-भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन में हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा दर्शन-काशी में।

08.बुध-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

10.शुक्र-श्री नागपंचमी व्रत (मरुस्थल बंगाल में)।

14.मंगल-भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन में हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा दर्शन-काशी में।

16.गुरू-कामदा एकादशी 11 व्रत सबका। सूर्य की कर्क संक्रान्ति। निरयण सूर्य दक्षिणायन।

18.शनि-शनि प्रदोष 13 व्रत।

19.रवि-मास शिवरात्रि 14 व्रत।

20.सोम-स्नान-दान-श्राद्धादि की सोमवती अमावस्या।

श्रावण शुक्ल पक्षारम्भ

21.मंगल-नक्त व्रतारम्भ। भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन, दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में।

22.बुध-श्रृंगार (सिंधारा)। सूर्य सायन सिंह में।

23.गुरू-सुकृत तृतीया 3। धर्म-सम्राट् स्वामी करपात्रि जी महाराज जयन्ती। राष्ट्रीय श्रावण मासारम्भ। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयन्ती। हिजरी जिल्हेज 12वाँ माह शुरू।

24.शुक्र-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

25.शनि-श्री नाग पंचमी 5 व्रत। (मध्यान्ह व्यापिनी पंचमी में)। कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी)।

26.रवि-श्री शीतलाषष्ठी 6 व्रत।

27.सोम-गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती। श्री दुर्गाष्टमी 8 व्रत। रोटक व्रतारम्भ। सोमेश्वर पूजन।

30.गुरू-पुत्रदा एकादशी 11 व्रत सबका। पवित्रा 11। झूलन यात्रारम्भ (पूर्वान्ह में)।

अगस्‍त 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.शनि-शनि प्रदोष 13 व्रत। ईदुज्जुहा (बकरीद)।

02.रवि-सूणमाण्डणा (पूरा दिन शुद्ध है)।

03.सोम-स्नान दान व्रतादि की श्रावणी पूर्णिमा 15। रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा (भद्रा के बाद)।

भाद्रपद मास कृष्ण पक्षारम्भ

05.बुध-कज्जली निमित्त जागरण।

06.गुरू-कजरी तीज। तीजड़ी (सिन्धी)।

07.शुक्र-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

09.रवि-हलषष्ठी व्रत (सायान्हव्यापिनी षष्ठी में)।

10.सोम-श्री शीतला सप्तमी व्रत।

11.मंगल-श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त।

12.बुध-श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव। नन्दोत्सव।

13.गुरू-गोगा नवमी 9।

15.शनि-जया एकादशी 11 व्रत सबका। गो-वत्स पूजा द्वादशी। भारतीय स्वतंत्रता दिवस।

16.रवि-प्रदोष व्रत। सूर्य की सिंह संक्रान्ति।

17.सोम-मास शिवरात्रि व्रत।

18.मंगल-श्राद्ध की अमावस्या। पिठौरी अमावस्या।

19. बुध-स्नान-दानादि की अमावस्या ।

भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ

20.गुरू-श्रावण मासीय नक्तव्रत का अन्तिम दिन।

21.शुक्र-हरितालिका तीज 3 व्रत। वाराह जयन्ती। हिजरी मोहर्रम 1 माह शुरू। हिजरी सन् 1442 शुरू।

22.शनि-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। (चन्द्र दर्शन का निषेध है)। सामवेदियों का उपाकर्म। मेला पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर)। सूर्य सायन कन्या राशि में।

23.रवि-ऋषि पंचमी । राष्ट्रीय भाद्रपद मासारम्भ।

24.सोम-सूर्य षष्ठी व्रत। मुक्ताभरण सप्तमी।

25.मंगल-अपराजिता। ज्येष्ठा गौरी का आवाहन।

26.बुध-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। ज्येष्ठा गौरी का पूजन-व्रत।

27.गुरू-श्री चन्द्र नवमी 9। ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन।

28.शुक्र-श्री रामदेव जी का मेला (नवल दुर्ग)।

29.शनि-जल झूलनी व्रत सबका। वामन जयन्ती।

30.रवि-प्रदोष व्रत। मोहर्रम (ताजिया)।

सितंबर 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.मंगल-अनन्त चतुर्दशी 14 व्रत। व्रत की पूर्णिमा 15। इन्द्र श्राद्धारम्भ। महालयारम्भ। पूर्णिमा श्राद्ध।

02.बुध-स्नान-दानादि की भाद्रपदी पूर्णिमा 15। प्रतिपदा श्राद्ध। उमा महेश्वर पूजन-व्रत।

प्रथम (शुद्ध) आश्विन कृष्ण पक्ष

03.गुरू-पितृ पक्षारम्भ (मतान्तर से)।

04.शुक्र-द्वितीया श्राद्ध।

05.शनि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। तृतीया श्राद्ध।

06.रवि-चतुर्थी श्राद्ध।

07.सोम-पंचमी श्राद्ध। भरणी श्राद्ध। चंद्र षष्ठी।

08.मंगल-षष्ठी श्राद्ध।

09.बुध-सप्तमी श्राद्ध।

10.गुरू-अष्टमी श्राद्ध। जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत।

11.शुक्र-मातृ नवमी 9। नवमी श्राद्ध। सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध। जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण।

12.शनि-दशमी श्राद्ध। गुरू नानकदेव जी जोति जोत।

13.रवि-इन्दिरा एकादशी व्रत सबका। एकादशी श्राद्ध।

14.सोम-द्वादशी श्राद्ध।

15.मंगल-भौम प्रदोष व्रत। युगादि। मास शिवरात्रि 14 व्रत। त्रयोदशी श्राद्ध।

16.बुध-मघा श्राद्ध। चतुर्दशी श्राद्ध। सूर्य की कन्या संक्रान्ति।

17.गुरू-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या 30। अमावस्या श्राद्ध। पितृ विसर्जन 30। महालया समाप्त। विश्वकर्मा पूजा। अधिक मासारम्भ।

प्रथम (अधिक) आश्विन शुक्ल पक्ष

19.शनि-हिजरी सफर 2 माह शुरू।

20.रवि-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

22.मंगल-सूर्य सायन तुला राशि में।

23.बुध-राष्ट्रीय आश्विन मासारम्भ।

27.रवि-कमला (पुरूषोत्तमी) एकादशी 11 व्रत सबका।

29.मंगल-भौम प्रदोष 13 व्रत।

अक्‍टूबर 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

01.गुरू-स्नान-दान-व्रतादि की पुरूषोत्तमी पूर्णिमा 15।

द्वितीय (अधिक) आश्विन कृष्ण पक्ष

02.शुक्र-गाँधी जयन्ती। लालबहादुर शास्त्री जयन्ती।

05.सोम-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

13.मंगल-कमला (पुरूषोत्तमी) एकादशी 11 व्रत सबका।

14.बुध-प्रदोष 13 व्रत। आखिरी चहार शम्बा।

15.गुरू-मास शिवरात्रि 14 व्रत।

16.शुक्र-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। अधिक मास समाप्त। शहादते इमाम हसन।

द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल पक्ष

17.शनि-शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापन। ध्वजारोहण। महाराजा अग्रसेन जयन्ती। दौहित्र कृत मातामह श्राद्ध। सूर्य की तुला संक्रान्ति।

19.सोम-हिजरी रवि उल अव्वल 3 माह शुरू।

20.मंगल-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत। उपांग ललिता पंचमी 5 व्रत। ललिता पंचमी 5।

21.बुध-मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आवाहन।

22.गुरू-पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी का पूजन। सूर्य सायन वृश्चिक राशि में।

23.शुक्र-भद्रकाली अवतार। महाष्टमी 8। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान। अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ। राष्ट्रीय कार्तिक मासारम्भ।

24.शनि-श्री दुर्गाष्टमी 8 व्रत। अष्टमी का हवनादि आज ही करें। श्रवण नक्षत्र में सरस्वती विसर्जन। अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त।

25.रवि-श्री दुर्गानवमी 9 व्रत। श्री महानवमी 9। नवमी का हवनादि आज ही करें। श्री विजयादशमी।

27.मंगल-पापांकुशा एकादशी 11 व्रत सबका। काशी में नाटी इमली का भरत मिलाप।

28.बुध-प्रदोष 13 व्रत। द्विदल त्याग व्रतारम्भ।

30.शुक्र-शरद पूर्णिमा 15। लक्ष्मी पूजा। कुमार पूर्णिमा। कोजागरी पूर्णिमा व्रत । ईद-ए-मिलाद (बारावफात)।

31.शनि- स्नान-दान-व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। महर्षि बाल्मीकि जयन्ती।

नवंबर 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

04.बुध-संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत। करवा चैथ।

06.शुक्र-स्कन्द षष्ठी 6 व्रत।

08.रवि-अहोई अष्टमी व्रत सबका।

11.बुध-रम्भा एकादशी 11 व्रत सबका।

12.गुरू-गोवत्स पूजा। गो वत्स द्वादशी। धन त्रयोदशी । धनतेरस (देशाचार से)। धन्वन्तरि जयन्ती।

13.शुक्र-प्रदोष व्रत। धन त्रयोदशी,धनतेरस। श्री हनुमान जयन्ती। नरक चतुर्दशी व्रत। मास शिवरात्रि व्रत।

14.शनि-श्राद्ध की अमावस्या। दीपावली। (प्रदोष काल 17/10 से 19/48 तक। महानिशीथ काल 23/14 से 24/06 तक। नेहरू जन्म दिवस।

15.रवि-स्नान-दानादि की अमावस्या। अन्नकूट 1। गोवर्धन पूजा। बलि पूजा। बलि प्रतिपदा 1।

कार्तिक शुक्ल पक्ष

16.सोम-भ्रातृ द्वितीया 2। सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति। नेपाली संवत् 1141 वीर निर्वाण संवत् 2547 प्रारम्भ। गुर्जर नव सम्वत्सरारम्भ 2077।

17.मंगल-हिजरी रवि उस्सानी 04 माह शुरू।

18.बुध-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत। सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम।

19.गुरू-सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम।

20.शुक्र-सूर्य षष्ठी 6 व्रत (डाला छठ)।

21.शनि-सूर्य षष्ठी व्रत का पारण। सूर्य सायन धनु राशि में।

22.रवि-श्री गोपाष्टमी 8। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष मासारम्भ।

23.सोम-अक्षय नवमी व्रत। कूष्माण्ड नवमी।

25.बुध-प्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका। देवोत्थानी। तुलसी विवाहरम्भ। हरिवासर 29/11 से।

26.गुरू-कालिदास जयन्ती। हरिवासर 21/21 तक।

27.शुक्र-प्रदोष व्रत। फातिहा यजदहूम।

28.शनि-रोटक व्रत समाप्त। वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत।

29.रवि-व्रत की पूर्णिमा। पुष्कर मेला (अजमेर)।

30.सोम-स्नान-दान-व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा। मत्स्यावतार। ददरी मेला (बलिया)। गुरु नानक जयन्ती।

दिसंबर 2020: मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

तारीख - वार

03.गुरू-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

07.सोम-श्री महाकाल भैरवाष्टमी 8। श्री महाकाल भैरव जयन्ती। सायंकाल श्री भैरव जी दर्शन पूजन।

11.शुक्र-उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका। वैतरणी व्रत।

12.शनि-शनि प्रदोष 13 व्रत।

13.रवि-मास शिवरात्रि 14 व्रत।

14.सोम-स्नान-दान-श्राद्धादि की सोमवती अमावस्या।

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

15.मंगल-रुद्रव्रत (पीड़िया)। सूर्य की धनु संक्रान्ति। धनु (खर) मासारम्भ।

17.गुरू-रम्भा तृतीया। जमादिउलअव्वल 5माह शुरू।

18.शुक्र-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 4 व्रत।

19.शनि- नागपंचमी 5 व्रत। श्री राम विवाहोत्सव। श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रत। श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) किदवई नगर कानपुर में श्री अन्नपूर्णा पूजा व प्रसाद वितरण।

20.रवि- चम्पा षष्ठी 6 व्रत। सन्त तारण तरण जयन्ती (जैन) मध्य प्रदेश।

21.सोम-मित्र सप्तमी 7। सूर्य सायन मकर राशि में। सूर्य सायन उत्तरायण। सायन शिशिर ऋतु प्रारम्भ।

22.मंगल-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। राष्ट्रीय पौष मासारम्भ।

23.बुध-कल्पादि 9 नवमी।

25.शुक्र-मोक्षदा एकादशी व्रत सबका। गीता जयन्ती। मौनी एकादशी (जैन)। क्रिसमस डे (बड़ा दिन)।

26.शनि-अखण्ड द्वादशी 12।

27.रवि-प्रदोष 13 व्रत। अनंग त्रयोदशी 13 व्रत।

28.सोम-पिशाच मोचन चतुर्दशी 14।

29.मंगल-व्रत की पूर्णिमा 15। श्री विद्या जयन्ती। दत्तात्रेय जयन्ती। श्री दत्त जयन्ती।

30.बुध-स्नान-दानादि की अग्रहायणी पूर्णिमा 15।

पौष कृष्ण पक्ष

31.गुरू-पौष मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk