कानपुर। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन रंग-गुलाल, गुझिया पापड़ के साथ लोग खूब मस्ती करते हैं। इस त्योहार की खासियत है कि हर उम्र के लोग इसके रंग में रंग जाते हैं और खूब माैज-मस्ती करते हैं। भारतीय राजनीति में भी अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे कई ऐसे राजनेता हैं जो होली पर खूब मस्ती करते हैं। वे इस दिन खुलकर रंग-गुलाल का मजा लेते हैं। एक दूसरे को खूब रंग लगाते हैं।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

आ गले लग जा यार

होली के रंग में रंगने के बाद गले मिलकर बधाई देने का खूब चलन है। खुद ही देख लीजिए रंगों में डूबे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कैसे नई दिल्ली में साइंस एंड टेक्नोलाॅजी और अर्थ साइंस मंत्री हर्षवर्धन से मिल रहे हैं। यह तस्वीर साल 2016 की है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

दिल तो बच्चा है जी

सच है रंग-बिरंगी होली के रंग में डूबकर हर दिल बच्चा हो जाता है। यकीन न हो तो केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ही देख लीजिए। होली का रंग उन पर कुछ ऐसा चढ़ा कि वह मस्ती में नगाड़ा बजाने लगे।  यह तस्वीर साल 2015 है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

आज न छोड़ेंगे हम

होली में कोई बिना रंग गुलाल के नहीं दिखना चाहिए। यह तस्वीर कुछ ऐसा ही बयां करती है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेता शाजिया इल्मी को कुछ इस तरह गुलाल लगाते हुए दिखे। यह तस्वीर साल 2015 है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

लो जी आप लोग भी लगा लो रंग

जी हां दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल लगता कुछ ऐसा ही कह रहे हैं कि आप लोग भी बाकी न रहें। जितना मन आए रंग लगा लीजिए। तभी तो वो चुपचाप खड़े होकर चेहरे पर रंग-गुलाल लगवा रहे है। यह तस्वीर साल 2014 की है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

रंग लगे चेहरे की मुस्कुराहट ही कुछ और होती

सच्ची में चेहरे पर जब रंग-गुलाल लगा हो तो इंसान की मुस्कुराहट कुछ और ही हो जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यह तस्वीर भी कुछ यही बयां करती रही है। चेहरे पर रंग लगने के बाद वह काफी खुश दिख रहे। यह तस्वीर साल 2016 की है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

चलो जी मैं भी चली रंग खेलने

देखों जी मैं भी जा रही हूं गुलाल खेलने। इस तस्वीर में सोनिया गांधी मानो कुछ ऐसा ही कह रही हैं। उनके चेहरे पर गुलाल लगा और हाथ में वह गुलाल की प्लेट लेकर खुशी-खुशी जाती हुई दिख रही हैं। यह तस्वीर साल 2008 की है।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

देखो जी आज सब बराबर

साै टके सही बात। होली में किसी तरह का कोई भेद नहीं होता है। शायद कुछ ऐसा ही बयां कर रही है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीर। सीएम योगी ने बीते साल गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में होली खेली थी।

होली 2019 : राजनेताओं की ऐसी होली,कोई नगाड़ा बजाए तो काेई महिला नेताओं से करे ठिठोली

पापा चलो रंग खेलते हैं

अक्सर होली में बच्चे अपने पापा के साथ भी खूब रंग खेलते हैं। इस तस्वीर में देखें किस तरह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने पिता व समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलयम सिंह यादव के साथ रंगे खड़ें है।  यह तस्वीर साल 2014 की है।

माैसम : होली में बारिश कर सकती है रंग में भंग, जानें दिल्ली-पंजाब समेत इन राज्यों का माैसम

National News inextlive from India News Desk