कानपुर। होली का त्योहार देश में 21 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले आज होलिका दहन होना है। इस खास अवसर पर माैसम पर नजर डालें तो आज देश के कई इलाकों में माैसम का मिजाज बिगड़े रहने के आसार हैं। होलिका दहन के समय भी देश के कई राज्य बारिश से सराबोर रह सकते हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर भारत में माैसम अगले 24 घंटे तक बिगड़ा रहेगा।

हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में बिगड़ेगा माैसम

आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश व ओले गिरने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका असर रहेगा। आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हालात बिगड़ सकते हैं। आज कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रात में ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं यूपी में भी कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ व ओडिशा में भी बादल छाएं रहेंगे

वहीं मध्य भारत में भी माैसम बिगड़ा रहेगा। दक्षिण-मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ व ओडिशा में अधिकांश जगहों पर बादल छाएं रहेंगे। पूर्वोत्तर भारत में भी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज हवाएं चलेंगी व बारिश भी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में तेज हवाओं व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

होली 2019: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जानें ढुण्ढा राक्षसी से जुड़ी यह कथा

National News inextlive from India News Desk