कानपुर। देश में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने इस दिन के लिए खास प्लान भी किए हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले एक बार माैसम पर नजर डालना बहुत जरूरी है क्योंकि कुछ जगहों पर आज बादल मेहरबान रहेंंगे।  कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत मेंज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है।

उत्तर भारत में कुछ ऐसा रहेगा मिजाज

भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में माैसम बदला-बदला रहेगा।  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। दिल्ली में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश संग तेज हवाएं चलेंगी।

मध्य भारत में अलर्ट रहने की जरूरत

वहीं मध्य भारत और उसके आस-पास के प्रायद्वीपीय भारत के माैसम पर नजर डालें तो यहां अगले 24 घंटे तक लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में बीते दिनों की तरह आज भी धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इस दाैरान विदर्भ के पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है।  

पूर्वोत्तर में भी बारिश से भीगेंगे कई राज्य

होली के दिन पूर्वोत्तर में भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कई जगहों पर बारिश रंग में भंग डाल सकती है।  भारतीय माैसम विभाग की मानें तो आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कही भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

होली 2019 : रंग में किया भंग तो हवालात में होंगे बंद

National News inextlive from India News Desk