कानपुर। होली इस साल 10 मार्च को मनाई जा रही है। होली के गाने ही इस त्योहार को बेहद खास बनाते हैं। इसी बीच, भोजपुरी फिल्म जगत के होली के गाने तमाम जगहों पर बजने शुरू हो गए हैं। कुछ ही दिनों पहले भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का टिक टॉक वाला होली का गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग खून पसद कर रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी में होली के फिल्मी गानों को ही नहीं बल्कि भक्ति गाने को भी खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी समेत कई गायकों ने होली को लेकर भोजपुरी में भक्ति गाना गाया है। आइये, उनपर एक नजर डालें।

मोहन खेले होली रे

पवन सिंह ने एक बार होली को लेकर बहुत ही जबरदस्त भक्ति गाना गाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने का नाम 'मोहन खेले होली रे' है। इस गाने को भगवान कृष्ण की भक्ति में गाया गया था। नीचे, उस गाने को देख सकते हैं।

पवन सिंह का गाना

पवन सिंह ने होली को लेकर एक और भक्ति गाना गाया है, जिसका नाम 'ब्रज में नंदलाल' है। इस भक्ति गीत को पवन सिंह के अलावा इंदू सोनाली और अलका झा ने भी अपनी आवाज दी है। यह गाना भी भगवान कृष्ण की भक्ति में गाया गया है।

खेसारी लाल यादव का भक्ति गाना

इसके अलावा खेसारी लाल यादव का होली वाला भक्ति गीत 'बाबा बैजनाथ खेले देवघर में होली' भी खूब पसंद किया जाता है। इस गीत को यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

मनोज तिवारी का होली सॉन्ग

भोजपुरी फिल्मों के पॉपुलर एक्टर व गायक मनोज तिवारी ने भी होली को लेकर कई भक्ति गाने गाए हैं। 'फगुआ एक्सप्रेस' उनमें से एक है। नीचे मनोज तिवारी के गाने को देख सकते हैं। इसे भी खूब पसंद किया जाता है।

National News inextlive from India News Desk