RANCHI: होली के पहले रविवार की शाम होली के गीतों पर लोग झूमते रहे। मौका था दैनिक जागरण व सांस्कृतिक निदेशालय की ओर से संगीत उत्सव रंगवर्षा का। होटल बीएनआर चाणक्या में इंटरनेशनल फेम बनारस घराने की काशी कोकिला डॉ। रेवती साकलकर ने होली, दादरा और रसिया की प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रांची शहर के गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद थे। शाम सात बजे से शुरू हुए संगीत कार्यक्रम का लुत्फ लोगों ने देर रात तक उठाया।

सूखी होली खेलेगा बहावलपुरी पंजाबी समाज

बहावलपुरी पंजाबी समाज इस वर्ष भी होली का त्योहार पूरे उमंग और उल्लास के साथ मनाएगा। रंग की जगह अबीर गुलाल का उपयोग कर पानी की बर्बादी को रोका जाएगा। यह निर्णय समाज की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। तय हुआ है कि गुरुवार को सुबह 9.फ्0 बजे गुरुद्वारा-मंदिर चौक से पंजाबी समाज की टोली निकलेगी, जो कालोनी की सभी गलियों से होते हए दोपहर क्.00 बजे दयाल बाग, गुरुद्वारा मैदान पहुंच कर समाप्त होगी। टोली के क्रम मे ढोल नगाड़ो के साथ समाज के नव विवाहित जोड़े एवं नवजात शिशुओं के परिवारों के घरों में जाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी।