Holi In foreign: कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। होली आ चुकी है। होली के मौके पर रंगों की धूम होती है। कुल मिलाकर मस्ती, ठिठोली और हुड़दंग सब कुछ देखने को मिलता है, लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि इंडिया की तरह विदेशों में भी होली जैसा रंग और हुड़दंग होता है। बस ओकेजन अलग अलग होते हैं।

स्‍पेन

स्पेन के ला टोमाटीना नाम के फेस्‍टिवल में लोग सवा लाख किलो से अधिक टमाटर एक दूसरे पर फेंकते हैं। दूर-दूर से लोग इस टमाटर उत्सव में भाग लेने पहुंचते हैं। यह त्योहार हर साल अगस्त माह के अंतिम शनिवार को होता है

चीन, कंबोडिया और लाओस

चीन में होली की तरह ही लोग एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं। इस दिन खूब गाना-बजाना होता है। वहीं, न्‍यू ईयर पर कंबोडिया में चाउन चानम थेमी और लाओस में पियामी के नाम से त्योहार मनाने का ट्रेडिशन है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर पानी डालते हैं।

पेरू और मॉरिशस

पेरू के पांच दिन चलने वाले इनकान फेस्‍टिवल में लोग कलर्ड परिधानों में पूरे शहर में टोलियों में घूमते रहते हैं। मॉरिशस में बसंत पंचमी के दिन से शुरू होकर करीब 40 दिन तक होली का आयोजन चलता है। लोग एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं। भारत की तरह यहां भी होलिका दहन होता है।

नेपाल और दक्षिण कोरिया

नेपाल में होली पर लोगों को रंग में डुबोने के लिए पानी के बड़े-बड़े टब रखे जाते हैं। दक्षिण कोरिया के मड फेस्टिवल में एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं।

International News inextlive from World News Desk