PATNA CITY: होलिका का दहन के साथ ही परंपरागत रूप से खेले जाने वाली होली का पर्व संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान हुड़दंग, रोड एक्सीडेंट व मारपीट की घटना में अनेक लोग घायल भी हुए। फ्राइडे को मटका फोड़ होली के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान भी मारपीट की सूचना मिलती रही।

थ्रसडे अर्ली मार्निग हुआ दहन

थ्रसडे की अर्ली मार्निग करीब चार बजे अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान तिराहे व चौराहे पर लोगों ने होलिका दहन किया। लोगों ने परंपरागत रूप से होलिका की पूजा की और आरती की। इसके बाद अग्नि को प्रज्वलित किया गया। मारवाड़ी समाज का होलिका दहन अशोक राजपथ के मिरचाई गली मोड़ पर किया गया। यहां मार्निग में परंपरागत राजस्थानी पहनावा में मेल- फिमेल मेंबर पहुंचे और होलिका की पूजा की। अगजा में गोबर का बना बरकुल्ला की माला डाला। जलते अग्नि के टुकड़े को घर ले जाकर अग्नि जला खाना बनाया। इस दौरान जिनकी पहली शादी थी, उन लोगों ने आज से गणगौर की पूजा शुरू की। यहां पर मारवाड़ी युवा मंच की सिटी शाखा की ओर से गीत-संगीत के साथ अबीर की व्यवस्था थी। होली मिलने के साथ कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद दो दिनों थ्रसडे व फ्राइडे को भी लोगों ने रंग व अबीर की होली खेली।