कई फिल्मों में काम किया

हॉलीवुड की मशहूर अदाकाररा और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने कंपनी की मालकिन सलमा हाएक की खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। अपनी बेहरतरीन अदाकारी से हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरनी वाली इस अभिनेत्री ने अब तक कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं इनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। हाल ही में सितंबर में 49 साल की होने वाली आस्कर नॉमिनी सलमा हाएक पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। उनकी खूबसूरती के सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी दीवानी रहती हैं। वे भी अभिनेत्री सलमा हाएक की इस उम्र में भी फिट और खूबसूरत दिखने के सीक्रेट जानने की कोशिश में रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अमेरिका में एक मैगजीन ने सलमा हाएक का इंटरव्यू लिया। जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस और खूबसूरती के राज बताए।

फैटी चीजों से फ्रेंडशिप

इस दौरान सलमा ने अपनी खूबूसरती और फिटनेस को लेकर जो भी सीक्रेट बताए, वह काफी शाकिंग रहें। सलमा के सीक्रेट एक आम धारणा से बिल्कुल डिफरेंट रहे। सलमा हाएक का कहना है कि अमूमन लोग फैट से दूर भागते हैं। उससे डरते हैं। यह बात उन्हें समझ नहीं आती है। आखिर फैट से तो शरीर को एनर्जी मिलती है और स्कीन भी काफी ग्लो करती हैं। उनकी तो फैटी चीजों से काफी अच्छी फेंडशिप है। इसके अलावा वह शरीर में कोलेजन को भी बहुत महत्व देती है। यह हड्डियों के लिए रामबाण होता है। उनका कहना है कि ये दोनों ही चीजे शरीर के लिए काफी जरूरी हैं। जिससे वह इन दोनों ही चीजों को अपनी लाइफ स्टाइल में महत्व देती हैं।

हडि्डयों के लिए सेफ

इतना ही नहीं इस दौरान एक्ट्रेस सलमा हाएक कहती हैं कि वह पेड़ की छाल को भी बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं। वह अपने प्रोडक्ट को नेचुरली बनाने की कोशिश में रहती हैं। यह चीज वह अपनी दादी मां के कहने से पूरी तरह से फॉलो करती हैं। वह कहती हैं कि उनकी दादी मां हमेशा ही खूबसूरत दिखने के लिए नेचुरली चीजों की सलाह देती थीं। जिससे वे अपनी लाइफ और अपने प्रोडक्ट दोनों में ही इन चीजों को तवज्जों देती हैं। वह कहती हैं कि वह उनके प्रोडक्ट बाल शरीर और हडि्डयों के लिए काफी सेफ हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्ट की कुछ पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनका कहना है कि नेचुरली चीजों के इस्तेमाल से आप ज्यादा जवां और खूबसूरत दिखेंगे।

Hindi News from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk