हनी सिंह ने खुद खोला गुमनामी का राज

यंगस्टर्स के दिलों पर राज करने वाले यो यो हनी सिंह ने रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और एक्टर के रूप में सफलता के कई मुकाम हासिल किए है। लेकिन पिछले करीब 18 महीने से वे गुमनामी में खाये हुए थे। अब जाकर उन्होंने इतने महीनों तक लाइमलाइट से दूर रहने की वजह पर खुलकर बोला है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि वो नोएडा स्थित अपने घर पर रह रहे थे और बाईपोलर डिसऑर्डर (मेंटल डिसऑर्डर) व एल्कोहलिज्म से जूझ रहे थे।

कई तरह की अफवाहें थीं

जबकि हनी सिंह के कथित तौर पर गायब होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं थीं। कुछ का कहना था कि वो ड्रग ओवरडोज के लिए रिहैब सेंटर में हैं, जबकि कुछ के मुताबिक एक शो में कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ विवाद के कारण उन्हें नए प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। मगर अब खुद हनी सिंह ने यह कहकर इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है कि वो बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। उनके मुताबिक, 18 महीनों के दौरान उन्होंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाओं का उन पर असर ही नहीं हो रहा था और चीजें बदतर होती जा रही थीं।

जल्द करेंगे वापसी

हनी सिंह ने यह भी बताया कि इस स्थिति से जूझते हुए उन्होंने 50 से ज्यादा कविताएं लिखीं, जिनको अब पब्लिश करने की इच्छा है। हनी सिंह ने कहा कि उनके फैंस को यह देखना चाहिए कैसे वो मुश्किल स्थितियों का सामना करते हुए विनर के तौर पर आगे आए हैं। खैर, उनकी एक बार फिर से धमाकेदार वापसी हो चुकी है। फिलहाल इन दिनों अपनी अगली पंजाबी फिल्म 'जोरावर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वो एक्शन करते भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk