शादी के बदले मिलेंगे 1200 करोड़ रुपये

जनाब हम बात कर रहे हैं। हांगकांग मे रहने वाले सेसिल चाओ जे सुंग की जिन्होने अपनी बेटी से शादी करने वाले को 1200 करोड़ रूपये देने की बात कही है।  हांगकांग निवासी सेसिल चाओ जे सुंग पेशे से कई जहाजों के मालिक और प्रॉपर्टी डेवलपर हैं। सुंग ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को तकरीबन 1200 करोड रुपए देने का प्रस्ताव रखा। 77 वर्षीय सेसिल चाओ की बेटी का नाम है जिनि चाओ है। 33वर्षीय जिनि समलैंगिक है। शादी के बदले हजारो करोड़ रुपये मिलने की खुशी मे दूर-दूर से लड़के जिनि से शादी करने के लिए आ रहे हैं पर जिनि ने लड़को से शादी करने के लिए साफ इंकार कर दिया है।

इस लड़की से करेंगे शादी तो मिलेंगे 1200 करोड़

चार साल मे तीन गुना बढ़ी शादी की रकम

4 साल पहले भी जिनि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों मे थी। वजह थी शादी के बदले दी जाने वाली सैकड़ो करोड़ की रकम। 4 साल पहले जब चाओ ने जब शादी के लिए अपनी बेटी को लड़के दिखाए तो उसने सभी लडकों को रिजेक्ट कर दिया। जब चाओ ने इतने सारे लड़के रिजेक्ट करने का कारण पूछा तो बेटी का जबाव सुनकर उनके होश फाख्ता हो गए। जिनि ने बताया उसे लड़के नहीं लड़कियां पसंद है। वह लेस्बियन है। पिछले 6 सालों से किसी लडकी के साथ रिलेशनशिप में है। उस समय चाओ ने घोषणा की थी कि जो उनकी बेटी से शादी करेगा वह उसे  400 करोड रुपए देंगे। सच्चाई जानने के बाद कोई भी लड़का जिनि से शादी कीने के लिए तैयार नही हुआ।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk