कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Happy New Year 2021: स्वतंत्र भारत की कुण्डली के अनुसार चन्द्रमा की महादशा चल रही है और अन्तरदशा में शनि चल रहा है, जो कि जनवरी 2021 तक चलेगा। इस बीच राजनीतिक उथल-पुथल रहेगी लेकिन शनि जनता जनार्दन का कारक ग्रह है। सरकार जनता जनार्दन के पक्ष में निर्णय लेगी। चन्द्रमा की महादशा 2025 तक चलेगी। इस बीच देश राजनीतिक संघर्षों के साथ निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

आगामी नवंबर तक कोरोना वायरस की चाल

कोरोना महामारी,प्राकृतिक आपदा एवं क्षेत्रीय असन्तुलन के आसार हैं। वर्तमान में राहु केतु एवं शनि लम्बे समय तक मजबूत रहेगे इसलिए कोरोना महामारी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से नवम्बर 2021 तक बनी रह सकती है। नवम्बर में राहु केतु अपनी राशि परिवर्तन करके कमजोर हो जायेगें जिससे वायरसजनित बीमारियां भी कमजोर होती चली जायेगी। नये शक् संवत् के प्रारम्भ होने पर मंगल की स्थिति मजबूत होगी अन्य शुभ ग्रह भी मजबूत होगें। अशुभ ग्रह कमजोर होने लगेगें जिससे बीमारियां, महामारियां भी कमजोर होगीं कोरोना महामारी का प्रभाव भी निरन्तर कम होता चला जायेगा।

इन राज्यों में तनाव की स्थितियां बनने के आसार

बाढ़ एवं क्षेत्रीय असन्तुलन पर सरकार को नजर रखनी होगी। खासकर पूर्वोत्तर राज्यों एवं सीमान्त क्षेत्रों में स्थिति चिंतनीय रहेगी। जम्मू काशमीर, लद्दाख, असम, पंजाब एवं पूर्वोत्तर राज्यों में तनाव की स्थितियां बन सकती है। अनेक तरह की राजनीतिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना जन सामान्य को करना पड़ सकता है।इन क्षेत्रों पर सरकार को भी निगाह बनाये रखनी होगी ताकि स्थितियां विषम न हो सकें और नियन्त्रण में रहें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk