2021 yearly Horoscope Pisces Rashifal 2021 Pisces Horoscope Meen Rashifal : Pisces Horoscope 2021 - January : इस माह जातक के कार्यों में थोड़ी शिथिलता रहेगी लेकिन कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। यह माह सामान्य एवं साधारण रहेगा लेकिन सुखमय स्थितियां बनी रहेगीं। उत्साहवर्धक स्थितियाँ बनेगीं जिससे जातक सक्रिय होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे जातक की प्रशंसा हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। भाग्य एवं प्रारब्ध के कारण सुख एवं महत्व बना रहेगा। कर्म क्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें नहीं तो धन हानि का योग बन सकता है। कोई नया व्यापारिक अनुष्ठान खोलने से बचें।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Rashifal 2021 Meen - February: इस माह पारिवारिक विरोध एवं तनाव समाप्त होगा। घरेलू वातावरण अनुकूल बनेगा। जिससे सुखद स्थितियाँ बनेगीं। धन लाभ का भी योग बनेगा। कार्यों में भी सफलता मिलेगी। जातक के भाग्य में वृद्धि होगी और जातक एक कदम आगे बढ़ने में सफल होगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार होने के कारण जातक का साहस एवं मनोबल बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों से बचें माह के उत्तरार्ध में कुछ परेशानियाँ कम होगीं। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए यह समय लगभग अनुकूल है। बिगड़े हुए कार्य पटरी पर आयेगें और कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Rashifal 2021 Meen - March: इस माह संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मातृ सुख की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालें जातकों के लिए यह माह अत्यन्त सुखों वाला हो सकता है। इस माह जातक अपनी भावनावत्मक स्थिति से ऊपर उठकर कार्य कर सकता है। निरन्तर संघर्ष से जातक को शक्ति मिलती रहेगी इससे कोई बड़ा लाभदायक अवसर जातक के हाथ आ सकता है। आत्मबल की वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। व्यवसायियों के लिए अनुकूल समय है नये व्यवसाय की योजना बन सकती है और कुछ बड़ी योजनाओँ में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यह माह अनेक सुखों को देने वाला हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कोई बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आत्मबल बना रहेगा और जातक किसी बड़े मनोरथ को सिद्ध करने के लिए निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। शिव जी की आराधना करें तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Meen - April: इस माह माता-पिता को कष्ट मिल सकता है । वाहन चालक, मशीनरी समानों के विक्रेताओं को कम लाभ मिल सकता है इसलिए सावधानी से कार्य को आगे बढ़ायें ऋण अदायगी की भी चिंता बनी रह सकती है। स्वार्थी एवं धोखा देने वाले लोगों से बचें। पारिवारिक सदस्यों से कुछ अनबन हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें।धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। साहस एवं पराकर्म में वृद्धि होगी। जिससे जातक सक्रिय बना रह सकता है। जीवन के दैनिक दिनचर्या में अस्त-व्यस्त की स्थिति बनी रह सकती है। पारिवारिक जन से सहयोग एवं सुख-शांति मिलती रहेगी जिससे जातक को तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Annual Horoscope 2021 in Hindi

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Meen - May: इस माह मात-पिता से थोड़ा कष्ट मिल सकता है लेकिन संतान से सुख का योग बनेगा। जिससे जातक राहत महसूस करेगा। व्यापार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रह सकती है इसलिए सावधानी से व्यापार को आगे बढ़ायें तभी आर्थिक स्थितियोँ में सुधार होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार का योग है। किसी बड़े रोग से मुक्ति मिल सकती है। जातक के मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में सुधार होगा यद्यपि विरोधी थोड़ा बढ़ेगें लेकिन प्रशंसकों के बढ़ने के कारण जातक राहत महसूस करेगा। स्वजनों से थोड़ा मन-मुटाव होगा लेकिन अच्छे लोगों की संगति से जातक को राहत मिलेगा और जातक शांति का अनुभव करेगा। क्रोध या जल्दबाजी के कार्यों में हानि हो सकती है इसलिए सावधानी रखें। बड़ो के सेवा करने से जातक को कुछ बड़ा लाभ मिल सकता है या उनके द्वारा कोई बड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Rashifal 2021 Meen - June: इस माह मुकदमें एवं न्यायालय के कार्यों में सकारात्मकता बनी रहेगी। संतान-सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में अस्थिरता बनी रह सकती है। सोच-समझकर व्यापार में पैसा लगायें तभी लाभ की स्थितियाँ बनेगीं नहीं तो व्यापार में दबाव बन सकता है। इस माह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। विरोधी शांत होगें। अनावश्यक यात्रा से बचें। भोजन एवं शयन पर भी ध्यान बनायें रखें। अचल संपत्तियों में बाधा आ सकती है। नीच कर्मों की प्रवृत्ति मन में बढ़ सकती है। संतान से कष्ट एवं तनाव मिल सकता है। चोरों का भय जातक को तनाव दे सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखें नहीं तो कोई बड़ी हानि हो सकती है। वस्त्र आभूषण के लाभ से जातक वंछित हो सकता है। दुष्ट लोगों की संगति से हानि का योग बन सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में सुधार का योग है।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Meen - July: इस माह आर्थिक स्थितियाँ सामान्य लाभकारी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यापार को आगे बढ़ायें घरेलू वातावरण सुखमय एवं अनुकूल बना रहेगा। इस माह शुभाशुभ मिश्रित फलकारक स्थितियाँ रहेगीं। कभी-कभी आय से अधिक व्यय होने से मन खिन्न एवं परेशान हो सकता है। प्रतिकूल कार्यों को समाप्त करना जातक के पक्ष में रहेगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क से हानि हो सकती है। पत्नी एवं संतान के कारण कष्ठ का योग बन सकता है। जातक के मन में अपमान का बोध हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। विष्णु जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं और कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Meen - August: इस माह जातक को नये कार्य-व्यापार को खोलने का अवसर मिल सकता है। या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। यद्यपि राहु आठवें में अशुभ है जो कि बुद्धि परिश्रम एवं शारीरिक कष्ट को बढ़ाने वाला है इसके अतिरिक्त परिस्थितियाँ घटना-दुर्घटना को भी अंजाम दे सकती है। व्यय की अधिकता के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। वाद-विवाद एवं झगड़े से बचने का प्रयास करें नहीं तो जातक को तनाव मिल सकता है। कार्यशैली में बदलाव लायें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह माह लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Rashifal 2021 Meen - September: यह माह जातक के लिए सुखद एवं प्रगतिशील माह हो सकता है। कारोबार में भी सामान्य से भी अधिक लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। कई बिगड़े हुए कार्य बनेगें या पटरी पर आयेगें। सातवें भाव का राहु थोड़ा दबाव बना सकता है जिसके कारण पारिवारिक लोगों से कष्ट मिल सकता है। इस माह में शुभ समाचारों में वृद्धि हो सकती है जिससे जातक उत्साहित हो सकता है। घर में किसी बड़े बुजुर्ग के विद्रोह के कारण स्थितियाँ दबावपूर्ण बन सकती है। अनावश्यक खर्च के कारण उलझनें बढ़ सकती है। कार्यों में सफलता का योग बनेगा। भाग्योन्नति के कारण जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है या किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का योग बन सकता है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Meen - October: इस माह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगीं इसलिए व्यापारी अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ायें। इस माह पारिवारिक विरोधों का सामना जातक को करना पड़ सकता है लेकिन माह के अन्त आते-आते विरोध भी समाप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा दबाव रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। रोजगार में सामान्य लाभ की स्थिति बन सकती है। भाग्य एवं कर्म दोनों की सामान्य गतिशीलता से वृद्दि का योग बन सकता है। जातक के मन में शुभ विचारों का उदय हो सकता है जिससे धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। इस माह निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। पत्नी से प्रेम एवं सहयोग मिलेगा। जिससे दोनों के मध्य रागात्मक अनुभूतियाँ बढ़ेगीं।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Meen - November: इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी या बाधायें आ सकती है। कारोबार की दृष्टि से यह माह मध्यम गति से सफलता देने वाला हो सकता है इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। रोगों से मुक्ति मिल सकती है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा जिससे घरेलू समृद्धि का योग बनेगा। अच्छे लोगों का संसर्ग प्राप्त होगा। जातक को अपने क्रोध एवं जल्दबाजी के कार्यों से बचने चाहिए नहीं तो हानि हो सकती है। बड़ों की सेवा जातक के लिए हितकर साबित हो सकती है और कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। मन में संतोष एवं शांति की भावना का उदय होगा।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Pisces Horoscope 2021 - December: इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। नये कारोबार की योजना से लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए संघर्ष एवं सूझ-बूझ से कार्य करने पर बड़े लाभ की स्थिति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने की स्थिति बन सकती है। नई योजनाओं से जातक को नई कार्य दिशा मिल सकती है। यद्यपि स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। व्यापारिक कार्यों में भी थोड़ी बहुत रुकावटों का योग है। लेकिन सोच-समझकर पैसा लगाने पर स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं और बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। लोकप्रतिष्ठा एवं सम्मान बढ़ेगा। शत्रु पराजित होगें। शुभ विचारों का उदय होगा। हनुमान जी का दर्शन एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk