डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Kanya Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Virgo January 2022 : कन्‍या राशि जनवरी : (टो,पा पी, पू, ष,ण, ठ, पे,पो) : इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यव्यापार की दृष्टि से स्थितियां उत्तम बनी रहेंगी। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। कोई योजना बनाने एवं उसे धरातल पर लाने के लिए यह समय अनुकूल है जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो स्थितियां अनुकूल है। इसलिए कोई बड़ी कार्य-योजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है लेन-देन के लिए यह अनुकूल समय है। जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो स्थितियां उसके पक्ष में बन सकती है। अपनी दूरदृष्टि और उत्तम क्रियाशीलता से स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक इस माह अहम भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और जातक को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक अपनी रणनीति से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल करने में सफल हो सकता है। शनि का दर्शन करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Virgo Horoscope February 2022: कन्‍या राशि फरवरी: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल रहेगा। जातक की गतिशीलता बढ़ेगी। अपने अथक परिश्रम एवं साहस से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। जातक सक्रिय और क्रियाशील बना रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। माह के अन्त में थोड़ी चुनौतियां बढ़ेगीं लेकिन जातक अपनी क्रियाशीलता से कार्यों को गति देने में सफल होगा। जातक चुनौतियोँ का सामना करते हुए। नयी रणनीति से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में विशेष सफलता अर्जित कर सकता है। कभी-कभी पारिवारिक समस्यायें जातक को चुनौती दे सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं रणनीति से कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक को निरन्तर सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। कभी-कभी विरोधी भी तनाव दे सकते है। सावधानी से लिये गये कार्यों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सूर्य को जल देने से राहत मिलेगी।

Virgo Horoscope March 2022: कन्‍या राशि मार्च: इस माह जातक के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में गतिशीलता बनी रहेगी। कार्यों को निरन्तर गति देने से स्थितियां पटरी पर आती रहेंगी। कुछ कानूनी और तार्किक लोग जातक को तनाव दे सकते है लेकिन जातक अपनी क्रियाशीलता एवं प्रतिबद्धता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं सक्रियता से आगे बढ़ेगा तो बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। कर्म-धर्म के लिए भी यह माह अनुकूल है। थोड़ी कठिनाईयों के साथ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में जातक सफल हो सकता है। कभी-कभी जातक के स्वाभिमान पर लोग प्रश्न चिन्ह खड़ा कर सकते है लेकिन जातक अपने अडिग एवं दृढ़ निश्चय से न झुकते हुए। स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ का परिचय देगा तो कोई प्रतियोगी परीक्षा में अपनी पकड़ बनाने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Virgo Horoscope April 2022: कन्‍या राशि अप्रैल: यह माह जातक के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जातक को निरन्तर अपनी क्रियाशीलता एवं धैर्य का परिचय देना होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है। व्यापारिक मामलों में भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर कार्य करें नहीं तो बड़ी हानि के चक्रव्यूह में जातक फँस सकता है वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। राहु जातक पर निरन्तर दबाव बनायें हुए है इसलिए हर क्षेत्रों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। जातक यदि सक्रिय रहेगा और विषम परिस्थितियों से बचता रहेगा तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने में सफल हो सकता है। किसी भी क्षेत्र में किसी भी जोखिम से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकत है। अपाहिजों को काला कंबल देने से राहत मिलेगी और परेशानियां कम होगीं।

Virgo Horoscope May 2022: कन्‍या राशि मई: इस माह में इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें अपने सूझ-बूझ एवं बौद्धिक क्षमता स जातक लोगों को प्रभावित करेगा। निरन्तर क्रियाशीलता एवं अपनी तार्किक बात-चीत की कला से जातक लोगों को प्रभावित करेगा। इसलिए जातक को निरन्तर गतिशील बने रहना होगा।व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत उत्तम है इसलिए जातक को निरन्तर सावधानी से आगे बढते रहना चाहिए। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अनुकूल स्थितियां बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी कार्य-योजना को नई दिशा देने में का यह अनुकूल समय है। जातक यदि कोई बड़ा प्रोजेक्ट बनायेगा और उसको शासन प्रशासन या किसी बड़ी कंपनी के सामने रखेगा तो उस प्रोजेक्ट को पास होने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो बड़े लाभ को प्राप्त करने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे।

Virgo Horoscope June 2022: कन्‍या राशि जून: यह माह भी जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता से जातक विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होगा। कोई बड़ा कार्य ठेका या प्रोजेक्ट अपने पक्ष में करने में जातक सफल हो सकता है। क्योंकि जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से स्थितियों को समझने में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक कई बड़ी एवं चुनौतियों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक यदि इस माह कोई कार्ययोजना बनायेगा तो यह कार्ययोजना जातक को विस्तार दे सकती है। जातक अपनी क्रियाशीलता और वाकपटुता से स्थितियों क पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। लोगों को प्रभावित करना एवं लोगों से काम लेना इस माह इस राशि वाले इस चुनौती को अच्छे ढंग से निभाने में सफल हो सकते है। न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी विजय का योग है या लम्बे समय से आ रही न्यायालय की समस्या इस माह हल हो सकती है। सूर्य को जल दे या गणेश जी की पूजा करें तो स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Virgo Horoscope July 2022: कन्‍या राशि जुलाई: यह माह भी जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। व्यापार की दृष्टि से यह माह बहुत उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से नये-नये कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। बाजार की नब्ज को समझते हुए जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। घरेलू समस्याओं से भी जातक को मुक्ति मिल सकती है या धरेलू गतिविधियां बढ़ेगीं। घर परिवार की समस्याओं को निपटाने में जातक अहम भूमिका निभा सकता है। जातक यदि नौकरी में होगा तो साम-दाम के द्वारा बड़े पद पर पहुँचने में सफल हो सकता है। अपनी निरन्तर क्रियाशीलता और बौद्धिक क्षमता से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल दे तो बाधायें खत्म होगीं और जातक के व्यक्तित्व को बड़ी पहचान मिलेगी। जिससे जातक की लोकप्रियता बढ़ सकती है।

Virgo Horoscope August 2022: कन्‍या राशि अगस्त: यह माह जातक के लिए प्रारम्भ में थोड़ा मिलाजुला रह सकता है।, लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से स्थितियां पटरी पर आने लगेगीं और जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। प्रबन्धन या मैनेजमेन्ट के द्वारा अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है कार्य-व्यापार एवं योजना बनाने में जातक अहम भूमिका निभा सकती है। सूझ-बूझ एवं प्रशासनिक पकड़ के द्वारा जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट को लाने में सफल हो सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थितियां पटरी पर आ सकती है और जातक के कार्यों को गति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। जातक को निरन्तर क्रियाशील बने रहना चाहिए और कार्यों को गति प्रदान करते रहना चाहिए। इससे जातक की कर्मठता में वृद्धि होगी और जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। यदि जातक लेखन के क्षेत्र से जुड़ा होगा तो यह समय जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा और जातक अपने लेखन के कार्यों को और ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है।

Virgo Horoscope September 2022: कन्‍या राशि सितम्बर: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल बना रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां उसी तरह सुचारु रुप से चलती रहेंगी। जातक यदि प्रयास करेगा तो कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा और अपने कार्यों को गति प्रदान करने में भी सफल हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है । बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा जातक यदि व्यवसायिक यात्रा करेगा तो अपने व्यवसाय को अधिक ऊंचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहे तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कोई बड़ी योजना को सही दिशा देने में जातक सफल हो सकता है।विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का प्रबल योग है। प्रयास करते रहें भाग्योदय की प्रबल संभावना है। जातक अपने वार्तालाप एवं तार्किक विश्लषण से लोगों को प्रभावित कर सकता है या मार्केटिक के क्षेत्र में जातक होगा तो अपने सामान को बाजार में फैलाने में और उसकी बड़ी पहचान बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें तो विघ्न बाधायें खत्म होगीं।

Virgo Horoscope October 2022: कन्‍या राशि अक्टूबर: इस माह ग्रह थोड़ा वक्री अवस्था में गुजर सकते है इसलिए थोड़ी चुनौतियां बनी रह सकती है लेकिन माह के द्वितीय सप्ताह से स्थितियां पटरी पर आने लगेगीं। व्यवसाय में आये व्यवधान खत्म होने लगेगें और बड़े लाभ की स्थितियां बनने लगेगीं। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगीं। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी या किसी से नई जान-पहचान बन सकती है और जातक रागात्मक संबंध को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। इस माह थोड़ी बहुत चुनौतियां रहेंगी लेकिन हर चुनौतियों को जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। अपनी तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक अहम भूमिका निभा सकता है। समय अभी जातक के पक्ष में है। इसलिए अपनी गतिशीलता बनायें रखें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होगीं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Virgo Horoscope November 2022: कन्‍या राशि नवम्बर: यह माह भी जातक के लिए अनुकूल रहेगा। मन उत्साहित बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने एवं बड़ा प्रोजेक्ट पाने के लिए जातक अपनी सक्रियता बनाये रखेगा। अपनी गतिशीलता एवं कर्मठता से कोई बड़ा प्रोजेक्ट या कोई बड़ा कार्य करने का जातक को अवसर मिल सकता है। अपनी दूरदृष्टि एवं योजना के द्वारा अपनी कर्मठता सिद्ध करने का यह अनुकूल समय जातक के लिए होगा। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। प्रेम संबंधों में भी विश्वास बढ़ेगा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना विकसित होगी। मन उत्साहित बना रह सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक कार्य जातक के पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ी परीक्षा पास करने का योग बन सकता है। अपनी क्रियाशीलता बनायें रखना। सूर्य को जल दे और गणेश जी की पूजा करें तो बाधायें खत्म होगी और कार्यों में गतिशीलता निरन्तर बनी रहेगी।

Virgo Horoscope December 2022: कन्‍या राशि दिसम्बर: यह माह जातक के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा जातक के कार्यों में थोड़ा व्यवधान आयेंगे विरोधी भी सक्रिय रहेगें। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है व्यापार आदि के क्षेत्रों में भी तनावपूर्ण स्थितियां बनी रहेंगी। इसलिए इस माह में बड़ी सावधानी से कार्य करें प्रेम संबंधों में भी थोड़ा आपसी मतभेद बन सकता है। इसलिए जल्दबाजी से बचें अनावश्यक आरोप प्रत्यारोपों को नजरअंदाज करें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में बहुत सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो बड़ी आर्थिक हानि जातक पर दबाव बना सकती है। अपनी क्रियाशीलता को गति प्रदान करते रहें। माह के अन्तिम सप्ताह से स्थितियां पटरी पर आने लगेगीं। कार्यों में आये व्यवधान खत्म होने लगेगें। धीरे-धीरे सारी परिस्थितियां पटरी पर आने लगेगीं जिससे जातक का मन उत्साहित होने लगेगा। व्यापार आदि में बनने वाले दबाव कम होगें। आर्थिक चुनौतियां कम होने लगेगीं जिससे जातक की क्रियाशीलता में निरन्तर वृद्धि होने लगेगी। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होगीं और व्यवधानों में कमी आयेगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk