डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Kark Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Cancer January 2022 : कर्क राशि जनवरीः- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): इस माह इस राशि वालों का समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कभी समय अच्छा होगा तो कभी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। उतार-चढ़ाव के बीच यह माह गुजरेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कभी मन संगीत कला के प्रति आकर्षित होगा तो कभी उससे दूर जायेगा। कभी प्रेमिका का अनुराग जातक के पक्ष में रहेगा तो कभी उपेक्षापूर्ण स्थितियां भी बनेगीं। जिससे जातक तनाव महसूस करेगा। व्यापार आदि की दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। कभी अच्छा लाभ और संतोषजनक धनार्जन की स्थिति बनेगी तो कभी अधिक परिश्रम के बाद भी लाभ कम हानि की स्थितियां बन सकती है। पूरा माह परिवर्तनशील रहेगा। आशा-निराशा के बीच समय गुजरेगा। कभी उत्साह बढ़ेगा तो सक्रियता बढ़ सकती है। कभी-कभी मायूसी की स्थिति आ सकती है। जिससे जातक की शिथिलता में वृद्धि हो सकती है। इस माह मन को नियन्त्रित करें और सही दिशा में लगाने का प्रयास करें तो कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शिव जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Cancer Horoscope February 2022: कर्क राशि फरवरी: इस माह इस राशि वालों का समय सप्ताह के प्रारम्भ में बहुत अनुकूल रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सही दिशा देने में जातक सफल हो सकता है और धन लाभ की स्थितियां भी अधिक बढ़ेगी लेकिन इस माह के दूसरे सप्ताह में जटिलता बढ़ेगी। कार्यों की गतिशीलता में भी बाधायें आ सकती है। निरन्तर सक्रियता बनायें रखना चाहिए और कार्यों को गति भी प्रदान करते रहना चाहिए। माह के तीसरे सप्ताह में स्थितियां फिर अनुकूल होने लगेगीं। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। और कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगीं। ईष्ट-मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। माह के अन्तिम सप्ताह में स्थितियां थोड़ी मिलीजुली रहेगीं। कभी आर्थिक स्थितियां पटरी पर आयेगीं, तो कभी थोड़ा आर्थिक तनाव भी बढ़ा रह सकता है सोच-समझकर कार्य करें और हर कार्यों पर अपनी पैनी दृष्टि बनायें रखें। शिव जी की पूजा से स्थितियां पटरी पर आयेगीं।

Cancer Horoscope March 2022: कर्क राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा भागदौडड़ का अनुकूल परिणाम आयेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। सुख-सुविधाओं की भी वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में जातक की रुचि बढ़ेगी। नये मकान या वाहन को क्रय करने का योग बन सकता है। घूमने फिरने का भी अवसर मिलेगा। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है व्वयवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक इस माह कई बुनियादी कार्यों को करने में सफल होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होगें। स्थितियां अनुकूल है इसलिए हर दिशा में हाथ पैर चलाने से चारों तरफ उन्नति का योग बनेगा। शिव जी के दर्शन से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Cancer Yearly Rashifal 2022 in Hindi

Cancer Horoscope April 2022: कर्क राशि अप्रैल: इस माह इस राशि के जातक माह के प्रथम सप्ताह में अनुकूल स्थितियों से गुजरेगें। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य से व्यवधानों का असर होगा। जिससे कार्यों में आयी गति थोड़ी शिथिल होने लगेगी। इसलिए सोच-समझकर महीने के मध्य में कार्यों को संचालित करें। महीने के तीसरे सप्ताह में स्थितियां थोड़ी अनुकूल होगीं और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य जो कि रुके हुए थे वे आगे बढ़ने में सफल होगें। इसलिए सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें महीने के अन्तिम सप्ताह में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ा तनाव दे सकते है लेकिन सूझ-बूझ से किये गये कार्यों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। और कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। अर्चनें तो आ सकती है लेकिन अपनी सूझ-बूझ और कुशल नेतृत्व से स्थितियों को आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। निरन्तर सही दिशा में कार्य करने का प्रयास करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। इसलिए उस दिशा में भी निरन्तर क्रियाशील बने रहें। इस माह कुछ कार्यों में विशेष परेशानियां आ सकती है, क्योंकि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी कार्यों में जटिलता पैदा कर सकते है। जातक यदि सावधानी से कार्य करेगा तो महीने के अन्त आते-आते परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है।

Cancer Horoscope May 2022: कर्क राशि मई: इस माह इस राशि के जातकों को थोड़ा लेन-देन से बचना चाहिए। अच्छे बुरे की समझ परखकर ही कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। निरन्तर क्रियाशीलता से कार्य करें। ईष्ट मित्रों का सहयोग लें और कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। बीच-बीच में कुछ अशुभ चाहने वाले लोग जातक के मन में भ्रम पैदा कर सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं आत्मबल से परिस्थितियों को परखने में सफल हो सकता है। इसलिए सही समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसायिक दृष्ट से भी यह माह मिलाजुला रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगायें। मन की चंचलता से बचें। प्रेम संबंधो में बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़े नहीं तो अनावश्यक प्रकार के तनाव के कारण जातक परेशान हो सकता है। सही और सोच-समझकर निर्णय लेने पर स्थितियां पटरी पर आयेगीं और कार्यों को भी गति मिलेगी। हनुमान जी की पूजा करें। और विष्णु जी का सहस्त्र नाम का पाठ करें तो सारी बाधायें दूर होगीं और कार्यों को गति मिलेगी।

Cancer Horoscope June 2022: कर्क राशि जून: इस माह इस राशि के जातक निरन्तर सक्रिय बने रहेगें। कार्यों को गति देने के ले खूब परिश्रम करेंगे। और उसमें जातक को सफलता भी मिल सकती है। यह माह कर्मठता का माह है कई महत्वपूर्ण कार्य या प्रोजेक्ट जातक के सामने रहेगें। जातक यदि उसमें सही रूप से अपनी क्रियाशीलता दिखायेगा तो कार्यों को गति देने में जातक विशेष सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकता है। जातक के जीवन में कोई बड़ा या महत्वपूर्ण कार्य या कोई बड़ा प्रोजेक्ट करने का अवसर मिल सकता है। यदि जातक अपनी सक्रियता दिखायेगा तो बड़ी सफलता मिल सकती है। सोच-समझकर कार्य करें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कोई बड़ी प्रतियोगिता में भी सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ गति बनी रह सकती है। आपसी संबंधों में प्रागाढ़ता बढ़ेगीं और सुनहरें भविष्य के सपने सजोने की काल्पनिक मनोदशा में जातक का समय व्यतीत हो सकता है।

Cancer Horoscope July 2022: कर्क राशि जुलाई: इस माह जातक के कार्यों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यों में थोड़ी कठिनाईयां आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ और अथक परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है। अभी क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवधानों के बावजूद भी उत्साह बना रहेगा। जातक अपने बड़े लक्ष्य के लिए निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करेगा और उसमें उसे बहुत कुछ सफलता भी मिल सकती है। न्यायालय के कार्यों में थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन जातक अपने भागदौड़ से उन परेशानियों को पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय कठिनाईयों के साथ लाभप्रद स्थिति की ओर बढ़ने में जातक सफल होगा। अपनी क्रियाशीलता बनायें रखें। शिव जी की आराधना से बाधायें खत्म होगीं।

Cancer Horoscope August 2022: कर्क राशि अगस्त: इस माह इस राशि के जातक अपनी कार्यशैली और सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगें। अपनी मधुर वाणी से जटिल से जटिल कार्यों को पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे और सूझ-बूझ से निर्णय भी लेगें। अपनी क्रियाशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों को प्रेरित करते रहेगें। हर कार्य को नियमबद्ध एवं सुचारु ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपनी सक्रियता बनायें रखें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। सुख-सुविधाओं के भ्रम में न भटके नहीं तो विरोधी अपने जाल में जातक को फँसा सकते है। सही दिशा में सही निर्णय लेकर कार्यों को गति प्रदान करने का प्रयास करें। उचित अनुचित के बीच बहुत कम अंतर जातक को देखने को मिलेगा लेकिन अपनी सूक्ष्म दृष्टि से जातक यदि उन्हें पऱखने का प्रयास करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। यह माह चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने और बड़े कार्य करने का माह है। अपनी निरन्तरता और सूझ-बूझ से परिस्थितियों को संचालित करने का प्रयास करें। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होगीं और बाधायें खत्म होगीं।

Cancer Horoscope September 2022: कर्क राशि सितम्बर: इस माह इस राशि के जातक सप्ताह के प्रारम्भ में उचित अनुचित के बीच थोड़ा परेशान रह सकते है लेकिन अपनी क्रियाशीलता से माह का प्रथम सप्ताह पूरा करने का प्रयास कर सकते है मध्य से स्थितियां पटरी पर आने लगेगीं। कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को सही दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। माह के दूसरे सप्ताह में कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को सही दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। माह के तीसरे सप्ताह में भी स्थितियां लगभग अनुकूल बनी रहेगीं और कार्य सुचारु रुप से आगे बढ़ते रहेगें। लेकिन माह के अन्तिम सप्ताह में थोड़ी सावधानी बनायें रखें। अत्यधिक विश्वास और भरोसे के कारण कोई ब़ड़ी परेशानी जातक को तनाव दे सकती है। इसलिए सक्रिय बने रहें। और कार्यों को नई दिशा प्रदान करें सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी यह माह मिलाजुला रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सूझ-बूझ से लिये गये निर्णय से बड़े लाभ की स्थितियां भी बन सकती है। सावधानी से कार्य करें तो यह माह लगभग अनुकूल साबित होगा।

Cancer Horoscope October 2022: कर्क राशि अक्टूबर: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। भाग्य जातक का साथ देगा। इसलिए कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में जातक को अपनी सक्रियता निभाते रहना चाहिए। यह माह अनुकूल है इसलिए कई बड़े कार्य इस माह संपन्न हो सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। और कोई बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। सक्रियता बनायें रखें और सूझ-बूझ से पढ़ाई करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। देश विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है यदि जातक प्रयास करें तो तीर्थाठन का भी अवसर मिल सकता है। धर्म-कर्म एवं पूजा-पाठ में भी मन लगेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का भी अवसर जातक को मिल सकता है। अध्यात्मिक चेतना का भी जातक के मन में विकास होगा। विष्णु की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल होगीं और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है।

Cancer Horoscope November 2022: कर्क राशि नवम्बर: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यद्यपि कुछ चुनौतियां भी कई क्षेत्रों में रहेगीं। जातक यदि उन चुनौतियों पर अपनी पकड़ बनाने में सफल होगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में भी जातक सफल हो सकता है। अपनी सूझ-बूझ एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की शैली से जातक कई बड़े एवं कठिनाई पूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन अपने कुशल रणनीति से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा और कार्यों को नई दिशा की ओर ले जाने में भी अहम भूमिका निभाने का प्रयास करेगा। विरोधी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है। लेकिन अपनी सूझ-बूझ एवं क्रियाशीलता के द्वारा कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। आयात-निर्यात से यदि जुड़े हो तो सूझ-बूझ से कार्य करें। उन वस्तुओं के आयात-निर्यात से बचें जो कि अधिक लाभ न देने वाली हो। थोड़ी सी सतर्कता से जातक बड़ी हानि से बच सकता है।

Cancer Horoscope December 2022: कर्क राशि दिसम्बर: इस माह इस राशि के जातकों को समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उतार-चढ़ाव के साथ जातक की क्रियाशीलता बनी रहेगी। इस माह कभी लाभ तो कभी हानि के बीच जातक आगे बढ़ता रहेगा। माह के मध्य तक ग्रह गोचर थोड़ा परेशान कर सकते है, लेकिन मध्य से स्थितियां अनुकूल होने लगेगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे और जातक उन्हें सही दिशा देने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कोशिश करें की माह के मध्य तक अधिक निवेश से बचें। मध्य के बाद ही बाजार में अधिक पैसा लगाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सोच-समझकर एवं सही दिशा में लिये गये निर्णयों का उचित प्रतिफल मिलेगा और जातक के कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगीं। घर परिवार की समस्यायें थोड़ी आ सकती है। लेकिन जातक उन्हें अपनी सूझ-बूझ से पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग कभी मिलेगा तो कभी नहीं मिलेगा। इसलिए सही समय पर सही कार्य करने का प्रयास करें। यह माह चुनौतियों के बीच भी जातक की कर्मठता को बढ़ाने वाला माह होगा। इन्ही चुनौतियों के बीच कई बड़े एवं रणनीतिक कार्यों को सही दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। विघ्न बाधाओं के बीच धर्म कर्म की गतिशीलता को जातक आगे बढ़ान में सफल हो सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk