डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Makar Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Capricorn January 2022: मकर राशि जनवरीः- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी): इस माह इस राशि के जातकों को समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार को गति देने में जातक सफल होगा। अपने व्यवसायिक गतिविधियों को भी ऊंचाई पर ले जाने में सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है सक्रियता बनायें रखें।बाजार में अधिक धन लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। इसलिए अपनी सक्रियता और कार्यकुशलता से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है। सक्रिय बने रहें।खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से अनेक शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

पढ़ें Bejan Daruwalla का वार्षिक राशिफल 2022

Capricorn Horoscope February 2022: मकर राशि फरवरी: इस माह इस राशि के जातकों का समय व्यवसायिक दृष्टि से समय अधिक अनुकूल रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक यदि कोई बड़ी व्यवसायिक गतिविधि शुरु करना चाह रहा हो तो यह उसके लिए बहुत अनुकूल समय है। इसके अतिरिक्त जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ना चाहे तो स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। जातक कई कार्य-योजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। सक्रिय बने रहें। इस सप्ताह जातक यदि ठेकेदारी के कार्यों से जुड़ा होगा तो यह समय अनुकूल समय है जातक को बड़ा ठेका मिल सकता है या जातक का ठेकेदारी में फंसा भुगतान इस माह अवश्य हो सकता है। निरन्तर अपनी सक्रियता बनायें रखें देश-विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है। जातक अपनी क्रियाशीलता से हर जगह अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। इस माह जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जातक यदि राजनीति या किसी क्षेत्र में कुछ करना चाहे तो उसे बड़ी सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होंगी और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होगा।

Capricorn Horoscope March 2022: मकर राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों का समय कभी-कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल बना रहेगा। विरोधी भी सक्रिय बने रहेंगे लेकिन जातक अपनी कूटनीति एवं कुशल रणनीति से विरोधियों को नियन्त्रित रखने में सफल होगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आयेगा। जातक यदि सुझ-बूझ से कार्य करेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। इस माह कुछ विरोधी जातक के बड़े कार्यों में शेध लगाकर विघ्न बाधा पैदा कर सकते है। सक्रिय बने रहे और विरोधियों से सावधान रहें। कार्यव्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा जातक यदि सोच-समझकर पैसा लगायेगा तभी आर्थिक स्थितियां पटरी पर आयेंगी। थोड़ी सी असवाधानी आर्थिक चुनौती दे सकती है। घूमने-फिरने से बचे नहीं तो यात्रा संबंधित कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही कार्यों को दिशा देते रहें। प्रेम-प्रसंगों में न उलझें नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कोई विजयश्री मिल सकती है लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा से जातक को गुजरना पड़ सकता है थोड़ी सी असावधानी हार का सामना करा सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां पटरी पर आयेंगी।

Capricorn Horoscope April 2022: मकर राशि अप्रैल: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। जातक के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उतरते-उतरते शनि इस राशि के जातकों के लिए कोई बड़ा कार्य दे सकता है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा प्रदान करते रहें। पारिवारिक दृष्टि से भी समय मिलाजुला रहेगा। परिवार के लोगों के प्रति थोड़ा असंतुष्टि का भाव जागृत होगा जिसके कारण पारिवारिक कलह बढ़ सकती है इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को नई दिशा प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुल रहेगा लेकिन सतर्कता से पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता का योग है। सक्रिय बने रहें। घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा जातक भागदौड़ करके कोई बड़ा कार्य पटरी पर ला सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने पर स्थितियां विशेष अनुकूल होंगी।

Capricorn Horoscope May 2022: मकर राशि मई: इस माह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा संघर्षमय रहेगा। माह के प्रथम सप्ताह में थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियां रहेंगी। जातक इन चुनौतियों का सामना करते हुए। स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। माह के द्वितीय सप्ताह से स्थितियां अनुकूल होन लगेंगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी द्वितीया सप्ताह के बाद ग्रह गोचर अनुकूल होने लगेंगे जिससे जातक के कार्यों में विशेष सफलता का योग बन सकता है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। इस माह ऑयल मशीनरी सामान का व्यवसाय करने वालों के लिए यह माह अति उत्तम रहेगा। सक्रिय बने रहें और अपने कार्य-व्यापार को गति प्रदान करते रहें। घरेलू समस्याओं को भी जातक निपटाने में सफलो होगा। घर के अन्य सदस्यों की आय बढ़ने से घरेलू खर्च को अधिक करने में जातक को राहत मिलेगी। सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को नई दिशा देते रहें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से स्थितियां अधिक अनुकूल बनेंगी।

Capricorn Horoscope June 2022: मकर राशि जून: इस माह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो बड़े कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। व्यापारिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक यदि भ्रमणशील व्यवसाय से जुड़ा होगा तो अपने भागदौड़ से स्थितियों को नियंत्रित करने में सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए जातक सक्रिय होगा और कई कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में सफल होगा। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कुछ बड़ा कार्य घर परिवार के लिए भी करने में सफल होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि होगी और कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को करने का जातक को अवसर मिल सकता है।

Capricorn Horoscope July 2022: मकर राशि जुलाई: इस माह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ा तनाव दे सकते है लेकिन जातक अपनी सक्रियता से हर चुनौतियों का सामना करने में सफल होगा। अनावश्यक भ्रमण से बचें सही जगह एवं सही दिशा में ही निरन्तर भागदौड़ का प्रयास करें। इससे हर कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। कार्यों के प्रति निरन्तर सक्रिय बने रहें। तभी कार्यों को गति मिलेगी। जातक यदि विदेश से जुड़कर आयात-निर्यात जैसे व्यवसाय में संलग्न हो तो उसे बड़े आर्थिक लाभ मिल सकते है। जातक को निरन्तर सक्रिय बने रहना होगा यदि किसी भी जातक का मामला न्यायालय से जुड़ा होगा और लम्बे समय से परेशानी चली आ रही होगी तो उन परेशानियों से जातक को मुक्ति मिलेगी। न्यायालय संबंधित कार्य जातक के पक्ष में हो सकते है यह माह सब मिलाकर अनुकूल है शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियां अनुकूल होंगी।

Capricorn Horoscope August 2022: मकर राशि अगस्त: इस माह इस राशि के जातकों समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। राशि स्वामी के ऊपर सूर्य का प्रभाव बनने से स्थितियां कभी-कभी जटिल हो सकती है। घर में भी तनाव या लड़ाई-झगड़ें की स्थिति बन सकती है। अत्यधिक खर्च भी जातक को तनाव दे सकता है। सुख-सुविधाओं एवं विलासिता पूर्ण जीवन शैली जातक को आर्थिक रुप से कमजोर कर सकती है। सावधानी से कार्य करें। अत्यधिक खर्च से बचें। तभी परिस्थितियां जातक के पक्ष में रहेंगी। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। खाने-पीने में भी सावधानी रखें थोड़ा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती है पेट में जलन एवं पैरों में मोच जैसी परेशानी का योग है। सावधानी बनायें रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा तनाव देने का प्रयास कर सकते है। मोटर गाड़ियों के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए तनाव एवं सक्रियता के साथ लाभप्रद स्थितियां बनेंगी। सूर्य को जल देने से स्थितियां अनुकूल होंगी।

Capricorn Horoscope September 2022: मकर राशि सितम्बर: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में सक्रियता बढ़ेगी। जातक का संबंध बड़े व्यापारिक लोगों से हो सकता है। उनके सहयोग से जातक कोई बड़ी आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकता है। व्यापारिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से विशेष लाभ की स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता का योग बन सकता है। इस माह इस राशि वाले अपनी बातचीत की कला से हर कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकते है। जातक को निरन्तर अपनी सक्रियता बनाये रखनी होगी तभी कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। इस माह स्थितियां अनुकूल है इसलिए किसी भी क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। समय साथ देगा। इसलिए जातक कोई कार्य करना चाहे तो यह उपर्युक्त समय है। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

Capricorn Horoscope October 2022: मकर राशि अक्टूबर: इस माह इस राशि के जातकों को लिए थोड़ा संघर्षों के साथ सफलता देने वाला माह होगा। जातक अपनी क्रियाशीलता एवं व्यवहारकुशलता से कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है समय पर भुगतान मिलने से जातक की आर्थिक गतिविधि मजबूत बनी रहेगी। जातक को निरन्तर सक्रिय बने रहना होगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों पर भी जातक दबाव बनाने में सफल होगा। उन्हें दबाने या निष्क्रिय करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक अपनी भ्रमणशीलता से भिन्न-भिन्न तरह के ज्ञानार्जन से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद स्थितियां बनायेगा।

Capricorn Horoscope November 2022: मकर राशि नवम्बर: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। अपनी सक्रियता एवं उद्यमशीलता से हर स्थिति को पटरी पर लाने में सफल होगा। कार्य-व्यापार को ऊँचाई पर ले जाने में सफल होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। शादी-विवाह के लिए भी योग बन सकता है। समय अनुकूल है कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जातक को बड़ी विजय मिल सकती है। जातक की साख में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीतिज्ञों से भी जातक लाभ लेने में सफल हो सकता है। थोड़ी बहुत चुनौतियां विरोधी खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी कूटनीति एवं कुशल रणनीति से विजय पाने में सफल होगा। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। क्रियाशील बने रहें। भविष्य की चुनौतियों से निपटने में जातक सफल होगा और अपनी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए जातक को अनुकूल अवसर मिलेगा। शनि का मंत्र करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

Capricorn Horoscope December 2022: मकर राशि दिसम्बर: इस माह इस राशि के जातक की सक्रियता बनी रहेगी यद्यपि बीच-बीच में मानसिक तनाव की स्थितियां बनेंगी। विरोधी भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। किसी कार्य को पटरी पर लाने में जातक को थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करना होगा। स्थितियां अनुकूल होंगी और कई बड़ी कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने का अनुकूल अवसर मिलेगा। भागदौड़ का सकारात्क परिणाम मिलेगा। विरोधियों की सक्रियता के कारण जातक के कार्यों में थोड़ा विलम्ब हो सकता है लेकिन अपनी सूझ-बूझ एवं कुशल नेतृत्व क्षमता से जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा प्रदान करते रहें। घरेलू सुख-सुविधाओं में थोड़ संघर्ष के साथ वृद्धि होगी। घर में भी कभी-कभी तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो उसमें थोड़ी परेशानी के साथ बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सक्रिय बने रहें और खूब परिश्रम करें। इससे आगे की चुनौतियों से निपटने में जातक सफल होगा। और विशेष उन्नति को अवसर को अपने पक्ष में करने में जातक को सफलता मिलेगी। किसी देवी की पूजा करें और गणेश जी की आराधना करें तो हर स्थिति को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk