डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Meen Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Pisces January 2022 : मीन राशि जनवरी :(दी दू थ झ ञ दे दो चा ची): इस माह इस राशि वालों के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष संघर्ष करना पड़ सकता है। निरन्तर परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करें। ग्रह गोचर के अनुसार परिस्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगीं लेकिन जातक अपनी सक्रियता और परिश्रम से कुछ कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी भी सक्रिय रहेगें। कार्यों को पटरी पर लाने में कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। पढ़ाई-लिखाई में मन बहुत कम लगेगा। क्योंकि बहुत अच्छा परिणाम न मिलने से दबावपूर्ण स्थितायाँ बनी रह सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और दबाव में कमी आयेगी।

Pisces Horoscope February 2022: मीन राशि फरवरी: यह माह भी थोड़ा संघर्षमय रहेगा। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक खूब परिश्रम करेगा और परिश्रम का प्रतिफल भी जातक को मिलेगा। जातक अपनी क्रियाशीलता और व्यवहार कुशलता से हर कार्यों को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कार्य-व्यापार में भी थोड़ी कठिनाई बनी रह सकती है इसलिए पूरी सक्रियता एवं सूझ-बूझ से जातक को कार्य करना होगा। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्च के बढ़ने से अनेक तरह की परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इस बीच सक्रिय बने रहें। और कार्यों को सही दिशा देने का निरन्तर प्रयास करते रहें। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों का मन थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में लगने लगेगा। थोड़ी-बहुत सफलता जातक को उत्साहित कर सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें।

Pisces Horoscope March 2022: मीन राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों को समय चुनौतीपूर्ण ही रहेगा। किसी-किसी कार्यों में सुगमता रहेगी और किसी-किसी कार्यों में तनाव एवं दबाव बना रह सकता है। सक्रिय बने रहें। और कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करते रहें। बाजार में अभी जातक को अपनी साख बढ़ाने में खूब परिश्रम करना पड़ सकता है लेन-देने की कठिनाईयों के कारण जातक के कार्य बाधित हो सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। आर्थिक लेने-देन का पूर्ण लेखा-जोखा भी तैयार करते रहें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी यह माह बहुत अनुकूल नहीं है। जातक बहुत परिश्रम के बाद ही थोड़ी-बहुत सुख-सुविधाओं को एकत्रित करने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा से बचें नहीं तो आर्थिक खर्च जातक पर विशेष दबाव बना सकता है। मित्रों का भी सहयोग अभी जातक को उतना नहीं मिल पायेगा। जितने की वह अपेक्षा कर रहा है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। पारिवारिक स्थितियाँ भी थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगीं। इसलिए जातक को पारिवारिक कार्यों में विशेष परिश्रम करके हर चुनौतियों से निपटने का प्रयास करते रहना चाहिए।

Pisces Horoscope April 2022: मीन राशि अप्रैल: इस माह में चुनौतियाँ थोड़ी-थोड़ी कम होने लगेगीं लेकिन संघर्ष निरन्तर बना रह सकता है। अपनी सक्रियता एवं कार्य-योजना के अनुसार जातक को निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए। थोड़ी सूझ-बूझ से कार्य करने पर पारिवारिक समस्याओं को जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा नियंत्रित हो सकते है। विद्यार्थियों के लिए भी मन थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आंशिक सफलता से मन उत्साहित होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अभी चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा में पूर्ण निगरानी करके ही पैसा लगायें। अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए। कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ाते रहना होगा। अभी भले ही सफलतायें नहीं मिल पा रही हो लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए अध्यन अध्यापन कार्य निरन्तर जारी रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा शांत होगें जिससे कार्यों में बाधायें कम आयेगीं। जातक की सक्रियता बढ़ेगी। माह का अन्तिम सप्ताह आते-आते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि होगी।

Pisces Horoscope May 2022: मीन राशि मई: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा।भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। कुछ बड़े एवं चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी जातक पूरा करने में सफल होगा। घर परिवार जैसी परेशानियाँ दूर होगीं। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल होने का योग बनेगा। जातक की कार्य-कुशलता एवं दूर-दृष्टि से जातक की साख में वृद्धि होगी। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनायें पटरी पर आयेगीं। जातक भी अपनी सक्रियता निरन्तर बनायें रखेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगान पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं और जातक विशेष उन्नति करेगा।

Pisces Horoscope June 2022: मीन राशि जून: यह माह भी जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। खेलकूद सेना-पुलिस एवं साहसिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी विजयश्री मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी प्रशासनिक क्षमता से अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकते है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। समय अनुकूल है परिस्थितियाँ जातक का साथ देगीं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। निरन्तर परिश्रम करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। अपनी कार्य-कुशलता से जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें।

Pisces Horoscope July 2022: मीन राशि जुलाई: इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। बौद्धिक क्षेत्र में जातक विशेष उन्नति करेगा। लेखन के क्षेत्र में भी जातक अपनी बड़ी पहचान बना सकता है। बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाना और लोगों को प्रशिक्षित करना इस माह जातक के लिए अनुकूल कार्य बन सकता है। जातक यदि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कार्य करना चाहे।अर्थात कोचिंग सेन्टर स्कूल कॉलेज एवं ट्रेनिग सेंटर जैसे कार्यों को यदि जातक करना चाहे तो उसे विशेष सफलता मिल सकती है। दूर-दूर की यात्रायें करना जातक को विशेष ख्याति दे सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। धर्म-कर्म में भी जातक की रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्य में भी जातक संलग्न हो सकता है। अपनी क्रियाशीलता और ज्ञान के द्वारा लोगों के बीच महत्वपूर्ण एवं आदर भाव बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। सक्रिय बने रहें और कार्यों को नई दिशा प्रदान करें। घर परिवार में भी खुशी का वातावरण बनेगा और किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

Pisces Horoscope August 2022: मीन राशि अगस्त: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कूटनीति से कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर लाने में सफल हो सकते है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में जातक सफल होगा. घर में मांगलिक कार्य होने का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग बना रहेगा। जातक यदि यात्रा करना चाहे तो यह बहुत अनुकूलसमय है। देश विदेश एवं धर्म स्थानों की यात्रा से जातक के ज्ञान में वृद्धि होगी और जातक का अनुभव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से विशेष लाभ का योग बन सकता है। गुरु का मंत्र करने से विशेष सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य पटरी पर आयेगें जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि होगी।

Pisces Horoscope September 2022: मीन राशि सितम्बर: यह माह जातक के लिए मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपनी बौद्धिक क्षमता से लोगों को प्रभावित करेगा। वहीं दूसरी तरफ कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाने में सफल हो सकता है। इस समय बुध की नीच दृष्टि बनी रहेगी। जिससे जातक के विरोधी भी सक्रिय भूमिका निभा सकते है। इसलिए उनसे सावधानी बनायें रखें घर परिवार की भी चिंता बढ़ेगी। इसलिए सावधानी से कार्य करें। कुछ विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी बीच-बीच में चुनौती दे सकते है इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुल रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। क्योंकि थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घूमने-फिरने से भी बचें नहीं तो अधिक खर्च एवं यात्रा संबंधी परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा लेकिन बीच-बीच में ऊर्जावान स्थितियाँ भी आयेगीं। जिससे पढ़ाई-लिखाई में कभी-कभी सक्रियता भी आयेगी।

Pisces Horoscope October 2022: मीन राशि अक्टूबर: यह माह जातक के लिए कई उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ दोनों लेकर आयेगा। जहाँ एक-तरफ जातक अपनी कुशल रणनीति एवं सूझ-बूझ से कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। वहीं दूसरी तरफ परेशानियाँ एवं व्यवधान जातक को तनाव दे सकते है। इसलिए सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। प्रेम-संबंधों में न उलझें नहीं तो अनावश्यक खर्च एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानियाँ कभी पटरी पर आयेगीं तो कभी चुनौती खड़ी कर सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। और कार्यों के प्रति सही दिशा में चलने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत उत्तम नहीं है इसलिए सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायें लेकिन सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में जातक सफल हो सकता है।सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और जातक का महत्व बढ़ेगा।

Pisces Horoscope November 2022: मीन राशि नवम्बर: यह माह जातक के लिए अऩुकूल स्थितियाँ बनायें रखने वाला माह होगा। नये कार्यों को नई दिशा देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है।निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल है । जातक यदि किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहे तो यह समय जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। जातक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को नई दिशा मिल सकती है। अपनी सक्रियता बनायें रखें। और कार्यों के प्रति उत्साहित बने रहें। अध्यापक कोचिंग चलाने वाले स्कूल चलाने वाले लोगों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बनेगें। जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि होगी और जातक की कार्य-कुशलता भी बढ़ेगी। घर परिवार की स्थितियाँ भी अनुकूल होगीं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगीं। धर्म यात्रा का योग बने सकता है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बन सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें।

Pisces Horoscope December 2022: मीन राशि दिसम्बर: यह माह जातक के लिए थोड़ी चुनौतियों वाला रहेगा। लेकिन जातक अपनी सक्रियता एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। कार्य-योजनाओं के प्रति निरन्तर सक्रियता जातक के कार्यों में आने वाली बाधाओं को कम कर देगा जिससे जातक अपने कार्यों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ी चुनौती खड़ी कर सकते है। लेकिन जातक अपनी दूर-दृष्टि एवं कार्यकुशलता से हर कार्यों की चुनौतियों से निपटने में सक्रिय भूमिका अदा कर सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। भविष्य की उन्नति को ध्यान में रखकर विद्यार्थी कोई बड़ी कार्ययोजना तैयार कर सकते है। निरन्तर सक्रिय बने रहें अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा लेकिन अपनी दूर-दृष्टि एवं सूझ-बूझ से जातक कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। स्थितियों की चुनौतियों को समझते हुए जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो लाभप्रद स्थितियाँ बनेगीं। जातक अपने सफल होने के लिए कूटनीति का भी सहारा ले सकता है। जिससे विरोधी परास्त होगें और जातक को विजयश्री मिल सकती है। इस माह थोड़ी कठिनाई एवं बाधाओं के बीच सफल होने का योग है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk