डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Horoscope 2022 Singh Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Leo January 2022: सिंह राशि जनवरीः- (मा,मी मू, मे मो टा टी टू टे): इस माह के मध्य तक इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कुछ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होगा। व्यवसायिक एवं आर्थिक स्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। जातक के हर कार्य 15 जनवरी तक सुगमतापूर्वक चलेगें। हर कार्यों में गतिशीलता बनेगी। 15 जनवरी तक भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलता रहेगा। 15 जनवरी के बाद स्थितियों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनने लगेंगी। जिससे जातक दबाव महसूस करने लगेगा। कई बने हुए कार्य रुक सकते है। मध्य जनवरी के बाद विरोधी भी सक्रिय हो सकते है। जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा करने का प्रयास कर सकते है। इसलिए सावधानी एवं निरन्तरता से कार्य करते रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। 15 जनवरी के बाद कोई नया प्रोजेक्ट शुरु करने से बचें। लेन-देन में भी सावधानी रखें थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सूर्य को जल देने से राहत मिलेगी और कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी।

Leo Horoscope February 2022: सिंह राशि फरवरी: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। कार्यों में गतिशीलता रुकावटों के साथ ही बनेगी। सावाधानी से कार्य करें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में अनुकूल परिणाम न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक स्थितियां भी बहुत अनुकूल नहीं रहेंगी इसलिए सोच-समझकर ही व्यवसाय में पैसा लगायें नहीं तो बड़ी परेशानी आ सकती है। ग्रह योग इस माह बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए किसी भी कार्य में किसी प्रकार की जोखिम से बचें। सावधानी से कार्य करें और कार्यों को गतिशीलता प्रदान करते रहें। शनि को दर्शन एवं दान से राहत मिलेगी और व्यवधानों में कमी आयेगी।

Leo Horoscope March 2022: सिंह राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह के मध्य तक परेशानियां बनी रहेगी। इसलिए 15 मार्च तक किसी भी तरह के जोखिम से बचें। 15 मार्च तक कोई नया कार्य प्रारम्भ करें। सावधानी से कार्य करें। 15 मार्च से स्थितियों में अन्तर आने लगेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। कई कार्यों को गति देने में जातक अहम भूमिका निभाने में सफल होगा। 15 मार्च के बाद व्यवसायिक स्थितियों में भी तेजी से गुणात्मक सुधार होगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। विद्यार्थियों के लिए भी 15 जनवरी के बाद अनुकूल माहौल मिलने लगेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में जातक को सफलता मिलेगी। घरेलू जो समस्यायें लम्बे समय से चली आ रही है। उसका भी निराकरण करने में जातक सफल होगा। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा और लाभप्रद स्थितियां बनने लगेंगी।

Leo Horoscope April 2022: सिंह राशि अप्रैल: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से यह माह सुगम होगा। बाजार में पैसा लगाने का बड़े लाभ की स्थितियां भी बन सकती है। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण स्थान पर हस्तानान्तरण का लाभ मिल सकता है या प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। जातक सक्रिय बना रहें। सब मिलाकर यह माह अनुकूल परिस्थितियां बनाने वाला है। इसलिए इस माह में जातक अपनी सक्रियता द्वारा स्थितियों को अनुकूल करने में अहम भूमिका निभाने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने एवं विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो जातक को बड़े लाभ की ओर बढ़ने का अनुकूल अवसर मिल सकता है। जातक सक्रियता बनायें रखें। स्थितियां ग्रहों के अनुसार पटरी पर बनी रहेंगी। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से समय का भरपूर उपयोग करें तो स्वतः लाभप्रद स्थितियां बनेगीं। विष्णु की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Leo Horoscope May 2022: सिंह राशि मई: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। 15 मई तक स्थितियां बहुत अनुकूल है जातक हर चुनौतियों का सामना करने में सफल होगा। अपनी स्थितियों को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में अहम भूमिका निभायेगा। लेकिन ज्यों ही 15 मई आयेगी। स्थितियां विषम होने लगेंगी। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। अच्छे स्थान से खराब स्थान पर स्थानान्तरण से भी जातक तनाव में आ सकता है। 15 मई के बाद विशेष सावधानी बनायें रखें। किसी भी तरह के जोखिम से बचें। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगायें। नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। अपाहिजों को दान करेंगे तो स्थितियां थोड़ी पटरी पर आयेगीं। 15 मई के बाद वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें। राहु भी सूर्य के साथ है जो कि अचानक दबाव बनाने वाला ग्रह है इसलिए सावधानी बनायें रखें राहु चोट-चपेट या दुर्घटना का कारक ग्रह है। इसलिए सावधानी से कार्य करें।

Leo Horoscope June 2022: सिंह राशि जून: इस माह के मध्य तक स्थितियां दबावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण बनी रहेंगी। कार्यों में दबाव एवं विफलता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। सक्रिय बने रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम माह के मध्य तक न उठायें नहीं तो बड़ी हानि का योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है। सावधानीपूर्वक कार्य करें और कार्यों के प्रति संवेदनशील बने रहें। 15 जून के बाद स्थितियों में अचानक परिवर्तन होगा और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। व्यवधानों में कमी आने लगेगी। कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए भी मध्य जून से स्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी। कई बड़े एवं चुनौतीपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेंगी जिससे जातक राहत महूसस करेगा। अपनी क्रियाशीलता एवं कर्मठता से पहले की विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। माह के मध्य के बाद ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। तभी लाभप्रद की स्थितियां बनेगीं और जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। सूर्य को जल देने से स्थितियां अनुकूल होगीं और व्यवधानों में कमी आयेगीं।

Leo Horoscope July 2022: सिंह राशि जुलाई: इस माह इस राशि वाले जातक अपनी सूझ-बूझ एवं तार्किक विश्लेषण से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगें। कार्यों को नई दिशा देने में जातक अहम भूमिका निभायेगें। जातक अपनी तर्क एवं बौद्धिक क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट को अपने पक्ष में करने में भी जातक सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। माह अनुकूल है। इसलिए बड़ी से बड़ी चुनौतियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है।सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी यह माह अनुकूल है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। घर में कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण वस्तु जातक लाने में सफल होगा। निरन्तर प्रयास करते रहें। कोई बड़ा कार्य जो कि लम्बे समय से रुका हुआ था इस समय में पूरे होने के प्रबल आसार बन सकते है। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं। व्यवधानों में कमी आयेगीं।

Leo Horoscope August 2022: सिंह राशि अगस्त: इस माह इस राशि वालों का समय भी लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी मानसिक चिता हो सकती है कार्यों की विशालता देखकर जातक थोड़ा घबरा सकता है लेकिन हर चुनौती को निपटने के लिए जातक में साहस बना रहेगा और जातक अपने कार्यों को गति देने में विशेष सफलता अर्जित कर सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। कार्य व्यापार में भी विशेष उन्नति का योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है कोई बड़ा प्रमोशन या बड़े धन लाभ का योग बन सकता है। अपनी सक्रियता बनाये रखें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। इस माह जात को घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। जातक सक्रिय बने रहें। अनुकूल परिस्थितियां जातक का इंतजार कर रही है और हर क्षेत्र में जातक को लाभ मिलता रहेगा। कभी-कभी घरेलू कार्यों में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं उच्च बौद्धिक क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

Leo Horoscope September 2022: सिंह राशि सितम्बर: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ा सा जातक सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन हर क्षेत्र में जातक को सफल होने का योग बन सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक यदि राजनीति में होगा तो अपनी बड़ी पहचान बनाने में जातक सफल होगा। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। सुख-सुविधायें भी जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियां लेकर आयेगीं। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख भी जातक को मिल सकता है। सावधानी बनायें रखें क्योंकि अनावश्यक तर्कपूर्ण बातें थोड़ा तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को नई गतिशीलता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करें। परिस्थितियां सदैव जातक का साथ देती है। सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

Leo Horoscope October 2022: सिंह राशि अक्टूबर: यह माह भी जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से उत्तरदायित्व की स्थितियां बनी रहेंगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगीं। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। जातक नई गतिशीलता के साथ कार्यों को पटरी पर लाने का निरन्तर प्रयास करता रहेगा। आपसी संबंध बढ़ेगें। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रमोशन आदि की दृष्टि से भी माह अनुकूल है। थोड़े से प्रयास में जातक को बड़े प्रमोशन का लाभ जातक को मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी समय अनुकूल होने के कारण जातक अच्छे मकान एवं अच्छे वाहन का क्रय करने में सफल हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

Leo Horoscope November 2022: सिंह राशि नवम्बर: इस माह इस राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में व्यवधान एवं परेशानियों का योग बनेगा। अचानक ईष्ट मित्र भी दूर जा सकते है और जातक के हर कार्यों में व्यवधान की स्थितियां आ सकती है या कार्यों में थोड़ा ठहराव हो सकता है। इसलिए सक्रिय बने रहें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। किसी विषम परिस्थिति में उलझकर जातक बड़ी परेशानी में आ सकता है। अपनी सक्रियता बनायें रखें। चुनौतियों का सामना करें। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें। नहीं तो बड़ी हानि का योग बन सकता है। सूर्य को जल दे और अपाहिजों को दान करें। इससे जातक को राहत मिलेगी। कई महत्वपूर्ण एवं बुनियादी कार्य पटरी पर आयेगें। विद्यर्थियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन थोडा कम लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल न होने का मलाल जातक को परेशान कर सकता है। सावधानी बनायें रखें और अनावश्यक किसी से उलझने से बचें।

Leo Horoscope December 2022: सिंह राशि दिसम्बर: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। पिछले माह की चली आ रही परेशानियां दूर होगीं। जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। जातक गतिशीलता बनाये रखें कार्य धीरे-धीरे पटरी पर आयेगें और जातक कई चुनौतियों को पूरा करने में सफल होगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। निरन्तर क्रियाशीलता और गतिशीलता से जातक को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। घरेलू मामले में थोड़ा-थोड़ा तनाव मिल सकता है लेकिन जातक अपनी साफ सुथरी एवं स्वच्छ छवि से लोगों को आकर्षित करने में सफल होगा। और अपने कार्यों को ऊँचाई पर ले जाने में खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से जटिल समस्याओं को भी पटरी पर लाने में सफल होगा। निरन्तर गतिशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह थोड़ा मिलाजुला रह सकता है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें तो स्थितियां नियन्त्रण में रहेंगी और कार्यों को गतिशीलता मिलती रहेगी। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अनुकूल स्थितियां बनेगीं। और जातक के कार्यों को नई ऊँचाई मिलेगी। घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा। अपनी निरन्तर कार्यशीलता से जातक हर चुनौतियों से निपटने का प्रयास करेगा।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk