Horoscope 2022 Vrish Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Taurus January 2022: वृष राशि जनवरी : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) इस राशि पर राहु की उच्च दृष्टि बनी रहेगी। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा, लेकिन विश्वास एवं असावधानी से जातक के कार्यों पर दबाव बन सकता है और विरोधी भी जातक को तनाव दे सकते है। निरन्त सावधानी बनायें रखें। जातक यदि कूटनीति का सहारा लेगा तो की बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है। राजनीतिक उठापटक के बीच यदि राजनीति से जातक जुड़ा होगा तो कोई लाभ लेने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। किसी भी जोखिम भरे कार्य से बचें नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों से बचें। सोच-समझकर और तर्क के बाद ही प्रेम को ऊंचाई पर ले जायें, नहीं तो प्रेम में मायूसी हाथ लग सकती है। कभी-कभी प्रेम रुपी आनन्द भी मिलने का अवसर मिल सकता है लेकिन अत्यधिक खर्च एवं अविश्वसनीयता बढ़ने से जातक की साख गिर सकती है। निरन्तर सावधानी बनायें रखें और क्रियाशील बने रहें। यह माह चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनाने वाला माह है। इसलिए सावधानीपूर्वक आगे बढ़े।

Taurus Horoscope February 2022: वृष राशि फरवरी: इस माह के अंत तक स्थितियां तनावपूर्ण रहेगीं इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। पूरा महीना संघर्षों से गुजरेगा। महीने का अन्त आते-आते कुछ आशाजनक स्थितियां बनने लगेगीं लेकिन अभी भी चुनौतियां मुंह बायें खड़ी रहेगीं। घरेलू एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ी रहेगी। हर कार्य को नई दिशा देने के लिए जातक को विशेष संघर्ष करना पड़ सकता है। इसलिए निरन्तर सहयोग एवं क्रियाशीलता बनायें रखें। बाजार में सोच-समझकर पैसा लगायें। क्योंकि बाजार एवं शेयर मार्केट की स्थिति अभी जातक के पक्ष में उतनी अनुकूल नहीं है।जितने की यह जातक कामना करता है। वर्तमान समय में अभी जातक के मन में प्रेम प्रसंग की गतिशीलता बनी हुई है। प्रयास करें। कि आंख मूंदकर प्रेम के चक्कर में अधिक धन व्यय न करें। सावधानी बनायें रखें। कार्यों को गति प्रदान करें। और निरन्तर गतिशीलत बने रहें। अधिक खर्च करने से बचें। स्त्रियों के लिए भी यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी सुन्दरता पर या सजने धजने पर अधिक खर्च न करें। अत्यधिक खर्च से जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी अभी सक्रिय रहेगें इसलिए सावधानी भी बनायें रखें। अत्यधिक घूमने-फिरने से बचें। तार्किक एवं बुद्धिमान लोगों से सावधान रहें नहीं तो वे जातक को किसी विषम परिस्थितियों में उलझा सकते है। सावधानी बनायें रखें।

Horoscope 2022 Vrish Varshik Rashifal 2022 Yearly Horoscope Taurus January 2022

Taurus Horoscope March 2022: वृष राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल होने लगेगा कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। कार्य-व्यापार में भी उन्नतिशील स्थितियां बनेगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नये मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में भी गुणात्मक सुधार होगा। आपसी विश्वास बढ़ेगा। लम्बे समय से चली आ रही आपसी भ्रांतियां खत्म होगीं। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना विकसित होगी। घूमने फिरने का अवसर मिलेगा।देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है जातक यदि किसी देवी की पूजा करेगा या शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलायेगा तो कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।

Taurus Horoscope April 2022: वृष राशि अप्रैल: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर परिवार की जिम्मेदारियां पूर्ण करने में जातक सफल होगा। किसी से आन्तरिक लगाव अधिक बढ़ सकता है। लम्बे समय से आ रहे शत्रु साकार होगें। निरन्तरता बनी रहेगी। खिलाड़ियों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य को अपने पक्ष में लाने में जातक सफल होगा। व्यापारिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। घूमने-फिरने एवं विदेश यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होगीं और बाधाओं में कमी आयेगी।

Taurus Horoscope May 2022: वृष राशि मई: महीने के मध्य तक स्थितियां अनुकूल बनी रहेगीं। महीने के मध्य के बाद से थोड़ा-थोड़ा संघर्ष शुरु होगा। महीने के अन्तिम सप्ताह तक तनाव में वृद्धि होने लगेगी। कई तरह की परेशानियां जातक पर दबाव बना सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभायें। वैसे देखा जाये तो महीने का अन्तिम सप्ताह चुनौतीपूर्ण है लेकिन अन्य समय जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। इस बीच जातक अपने कार्यों को गति प्रदान कर सकता है। हर तरह के कार्यों को सही दिशा निर्देश देने में भी जातक सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। विरोधी प्रतिस्पर्धी थोड़ा बहुत तनाव दे सकते है लेकिन सब मिलाकर स्थितियां पटरी पर बनी रहेगी और गतिशीलता की दृष्टि से जातक सही दिशा में निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। यह माह सब मिलाकर अनुकूल और दबावपूर्ण स्थितियां दोनों देने वाला होगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो हर कार्य पटरी पर आयेगें और कार्यों को गति मिलती रहेगी, लेकिन सावधानी बनायें रखें। क्योंकि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी विषम परिस्थितियां बना सकते है जिसमें जातक उलझ सकता है इसलिए इस माह जातक को निरन्तर सावधानी बनाकर चलना होगा। तभी कार्य पटरी पर आयेगें।

Taurus Horoscope June 2022: वृष राशि जून: माह के प्रथम सप्ताह तक थोड़ा तनावपूर्ण स्थितियां बनी रहेगीं। प्रथम सप्ताह के बाद धीरे-धीरे गुणात्मक सुधार होगा। महीने का मध्य आते-आते स्थितियां बहुत अधिक अनुकूल हो जायेगीं और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ जायेंगे। जिससे जातक के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जातक अपनी सक्रियता को बढ़ाने में सफल होगा। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगें। जातक के कार्यों में गतिशीलता आयेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना विशेष लाभप्रद रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल है इसलिए जातक को अधिक से अधिक पैसा लगाकर बड़ा लाभ प्राप्त करने की योजना बना लेनी चाहिए। क्योंकि बार-बार ऐसी अनूकूल परिस्थितियां कम ही बन पाती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपसी विश्वास बढ़ेगा। जिससे एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव भी विकसित होगा। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल समय है पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है।

Taurus Horoscope July 2022: वृष राशि जुलाई: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। संगीत कला एवं साहित्य से जुड़े लोगों के लिए यह अनुकूल अवसर देने वाला होगा। प्रेमियों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। लम्बे समय से बात-चीत करने की अभिलाषा बढ़ेगी और जातक को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। यह माह घूमने-फिरने का अवसर बना सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी अवसर बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

Taurus Horoscope August 2022: वृष राशि अगस्त: इस माह इस राशि वाले जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक मानसिक दबाव एवं द्वंद के कारण थोड़ी परेशानी आ सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से मानसिक तनाव दे सकते है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और सावधानी से आगे बढ़े। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी खटास आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास में संशय की स्थिति बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। इस राशि के जातक स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जातक को तनाव दे सकती है। सक्रियता बनायें रखें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। बिना सोच समझे अधिक धन लगाने से बचें। या किसी को उधार देने से भी बचें, नहीं तो। विषम या बड़ी परिस्थितियां जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है। बाजार में भी सोच-समझकर ही पैसा लगायें, नहीं तो। आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी देवी की पूजा करने से राहत मिलेगी। और मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

Taurus Horoscope September 2022: वृष राशि सितम्बर: इस माह इस राशि के जातक सुख-सुविधाओं की दृष्टि से तो आगे बढ़ेगें लेकिन मानसिक तनाव के बीच जातक थोड़ा परेशान रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है। सावधानी बनायें रखें और अपनी क्रियाशीलता से निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करें। घर परिवार की जिम्मेदारियों को वहन करने में थोड़ी कठिनाईयां आ सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं मनोबल से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यापार आदि के क्षेत्र में मिलीजुली स्थितियां रहेगीं। सोच-समझकर पैसा लगाने पर अनुकूल स्थितयां बन सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से कभी-कभी लाभ की स्थिति बन सकती है विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। आंशिक सफलता का योग बन सकता है। सूर्य को जल दें तो बधायें खत्म होगीं और जातक का महत्व बढ़ेगा।

Taurus Horoscope October 2022: वृष राशि अक्टूबर: इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कभी-कभी मानसिक तनाव या क्रोध आ सकता है, जिससे झगड़े फसाद की स्थिति बन सकती है लेकिन जातक यदि दूर दृष्टि से काम लेगा तो हर कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। उतार-चढ़ाव के बीच लाभप्रद स्थितियां बनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ एवं व्यापक दृष्टिकोण से काम लेगा तो कार्य पटरी पर आ सकता है। सूर्य को जल दें और अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करें इससे कई विषम परिस्थितियां दूर हो सकती है और कार्यों में सुगमता आ सकती है।

Taurus Horoscope November 2022: वृष राशि नवम्बर: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक का महत्व एवं प्रतिभा तो बनी रहेगी लेकिन आर्थिक स्थितियां जातक को तनाव दे सकती है। इस माह बिना सोचे समझे धन के लेन-देन से बचें। दूर दराज की यात्रा से बचें। अनावश्क भटकन एवं भागदौड़ से जातक को शारीरिक एवं आर्थिक दोनों परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यह माह बहुत अनुकूल नहीं रहने वाला है । इसलिए सावधानी से निरन्तर आगे बढ़ते रहें, और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बहुत रहेगी। उसको पूरा करने के लिए जातक को अपनी सक्रियता बनायें रखनी होगी। समय चुनौतीपूर्ण है। इसलिए सोच-समझकर निरन्तर आगे बढ़ते रहें। घर परिवार की अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में कठिनाईयां आ सकती है लेकिन उत्साह बनायें रखें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। बाजार एवं शेयर मार्केट भी जातक के पक्ष में नहीं रहेगा। इसलिए इन क्षेत्रों में पैसा लगाने से बचें। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और सोच-समझकर कार्य करें तो चुनौतियों को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा करें और सूर्य को जल दें तो कई विषम परिस्थितियोँ से जातक सफल हो सकता है।

Taurus Horoscope December 2022: वृष राशि दिसम्बर: इस माह इस राशि के जातक अत्यधिक बुद्धिमान एवं कर्मठी लोगों को अपने पक्ष में करने में अधिक परेशान हो सकता है। यदि जातक सावधानी से या सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो परेशानियों को कम करने में सफल हो सकता है। बुद्धिमान एवं विचारवान लोगों से यदि किसी नीतिगत कार्य या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर सलाह मशवरा लेगा तो अपने कार्यों को नई दिशा देने में हो सफल हो सकता है। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह कठिनाईयों से युक्त होते हुए भी कभी-कभी राहत भरी स्थितियां भी जातक की परेशानियों को कम कर सकती है। यह माह जातक के लिए धीमी गति से आगे बढ़ने वाला माह होगा। अत्यधिक परिश्रम और अत्यधिक गतिशीलता के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल सकती है लेकिन निरन्तर सक्रिय बने रहें। व्यापार एवं शेयर मार्केट में अधिक पैसा लगाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कठिनाई के बाद थोड़ी सफलता का योग बन सकता है लेकिन अपनी क्रियाशीलता बनायें रखें और अधिक परिश्रम से चुनौतियों का सामना निरन्तर करने का प्रयास करते रहें। सूर्य को जल दें और किसी देवी की आराधना करें। इससे परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk