कैसा रहेगा ये साल: इस साल वाहन का लाभ मिलेगा। कार्य में लाभ की संभावना है। मानसिक द्वंद्व की स्थिति के कारण निर्णय प्रभावित होंगे। अपनों से यश व सम्मान मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनागमन का योग है। निवेश से लाभ होगा।पारिवारिक  चिंता रहेगी।

Born Today: Yuvika Chaudhary, Bollywood Actress

मेष (Aries) : आप लोगों के साथ मेल जोल करेंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: किसी पर विश्वास न करें।

वृष (Taurus) : आज के दिन छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं। कोशिश भर, ऐसा न होने दें।

6 नवंबर का राशिफल: विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग,सहकर्मियों से हो सकता है मनमुटाव

मिथुन (Gemini) : आज के दिन छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है।

कर्क (Cancer) : व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरीपेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें- घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर आगे कदम बढ़ाएं।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी हो सकता है।

कन्या (Virgo) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा।

तुला (Libra) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

धनु (Sagittarius) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। यात्राओं में थकान बढ़ सकती है। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा भी रह सकती है।

6 नवंबर का राशिफल: विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग,सहकर्मियों से हो सकता है मनमुटाव

मकर (Capricorn) : आज के दिन आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- ध्यान रहे कि उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।

मीन (Pisces) : आज के दिन घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज छात्रों के गुट से स्वयं को दूर रखें, तो अच्छा होगा।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk