पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी प्रवृत्ति वाले हैं। आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन आप खर्च की अधिकता ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके धन की आवक बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई भी नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें ।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपको संतान का साथ मिलेगा। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपकी व्यवसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
Born today : Adaa Khan, Indian actress

View this post on Instagram

A post shared by Adaa (@adaakhann)


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपके धन की आवक बढ़ेगी। आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ नरम-गरम बना रहेगा। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन आपसी सम्बन्धों में संयम बनाकर रखें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें- आज किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज के दिन भाग्यवश आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे।यात्रा से आपको लाभ होगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज के दिन आप गृह कलह की शुरुआत ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपकी पैतृक सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवसाय एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज का दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निवेश ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk