कैसा रहेगा ये साल: इस साल कुछ नया करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर साल है। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। इस साल खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।

Born Today : Ankita Lokhande, Actress

19 दिसंबर का राशिफल: लाइफ में उत्साह रहेगा,नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा,स्त्री मित्र पर धन खर्च करेंगे

मेष (Aries) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। क्या न करें- आज बेकार के काम में खुद को उलझा कर समय खराब ना करें।

वृष (Taurus) : आप को कार्यों में सफलता मिलेगी। यशकीर्ति प्राप्त होगी। आपके स्वभाव में भावुकता ज्यादा रहेगी। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिल सकेगा। स्त्री मित्रों पर खर्च करेंगे। क्या न करें- आज किसी अचानक से आने वाले काम के लिए तुरंत हामी ना भरें।

कर्क (Cancer) : आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। दांपत्य जीवन में आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद ना करें।

सिंह (Leo) : आज परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। क्या न करें- आज निवेश के मामले में लापरवाही ना बरतें।

कन्या (Virgo) : आज आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता दिखेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। क्या न करें- आज खान-पान पर नियंत्रण रखें।

19 दिसंबर का राशिफल: लाइफ में उत्साह रहेगा,नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा,स्त्री मित्र पर धन खर्च करेंगे

बेजन दारूवाला राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आपकी प्लेट में बहुत कुछ है, लेकिन उसे पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा

आर्थिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: रुके हुए काम बनेंगे, नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे, लेकिन अपने काम पर पूरा फोकस रखें

तुला (Libra) : आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परेशानियां कम होंगी। करियर में ग्रोथ की संभावना है। क्या न करें- आज अपने किसी भी काम में लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। क्या न करें- आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज पुराने मित्रों से मिलना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा नहीं है। क्या न करें- आज लंबे सफर की योजना ना बनाएं।

मकर (Capricorn) : अपनों के प्रति भावनात्मकता बढ़ेगी। जमीन जायदाद के दस्तावेज पर साइन कर सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में हैं, तो आज एक अच्छा और सफल दिन है। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति हावी रहेगी। व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। क्या न करें- आंखें बंद कर किसी पर भरोसा ना करें।

मीन (Pisces) : आज व्यापार वृद्धि का योग हैं। ब्याज, कमीशन से मिलने वाले पैसे आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। क्या न करें- जिस काम का अनुभव ना हो, उस काम में अपना भाग्य ना आजमाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk