कैसा रहेगा ये साल- इस सप्ताह आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। प्रियतम के साथ बेहतर वक्त बीताएंगे। बेहतर नतीजे पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। बिजनेसमेन और कॉर्पोरेट सेक्टर में सर्विस करने वाले जातकों को मुनाफा होगा।

Born Today : Sunny Deol, Film Actor

दैनिक राशिफल 19 अक्‍टूबर 2018 : तुला राशि वाले... बुरी संगत से खुद को बचाकर रखें,छति हो सकती है

मेष (Aries) : आज आप को व्यय पर संयम रखने की जरुरत है। व्यवसायिक,आर्थिक रूप से अति शुभ सिद्ध होगा। क्या न करें - आज क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने की जरुरत है अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है।

वृष (Taurus) : आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें - परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आज नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें।

मिथुन (Gemini) : आज मानसिक रुप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की है। प्रेम का प्रस्ताव रखने में सफलता मिल सकती है।

कर्क (Cancer) : आज भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहे। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। स्त्रियों को पानी से संभलने की जरूरत है। आज मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा। क्या न करें - आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले। यदि परिस्थिति बहुत अपरिहार्य ना हो तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें।

कन्या (Virgo) : आज का समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी।घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः आँख बंद करके किसी विश्वास ना करें।

तुला (Libra) : आज आपकी बोली और भाषण से लोग इंप्रेस होंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। क्या न करें- आज बुरे मित्रों की संगत से खुद को बचाकर रखें। छति हो सकती है।

दैनिक राशिफल 19 अक्‍टूबर 2018 : तुला राशि वाले... बुरी संगत से खुद को बचाकर रखें,छति हो सकती है

वृश्चिक (Scorpio) : मीडिया से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लाभ संभव है। आपको मानसिक शांति मिल सकती है। क्या न करें- आज किसी चीज को छुपाने के लिए कृपया झूठ का सहारा न लें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको यात्रा-प्रवास करने की जरुँरत है। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन होगा। आज कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ ताल मेल बना के चलें वे आपके लिए मदद कर सकते हैं लेकिन अधिक निर्भरता से बचें। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः सतर्क रहें। अनावश्यक खतरा मोल न लें,नहीं तो चोटग्रस्त होने की संभावनाए अधिक हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज किसी विवाद में ना पड़े। अतः घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें की अनावश्यक विवाद ना हो।

मीन (Pisces) : आज दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।मायके से समाचार आने के योग है। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले इसलिए सतर्क रहें। जीवन में हर निर्णय विचार कर करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : धनु राशि... इस हफ्ते काफी खर्चा करना पड़ सकता है, जुएं-सट्टेबाजी से दूर रहें

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : तुला राशि वाले... सावधान! व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk