पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Horoscope Today 20 December 2021 in Hindi: मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : प्रेम एवं स्वास्थ ठीक रहेगा, धन हानि के संकेत हैं, कुटुम्बों को लेकर मन परेशान रहेगा। आज के दिन व्यवसाय में गन्दी भाषा का प्रयोग ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : स्वास्थ मध्यम है, प्रेम की स्थिति में सुधार है, व्यवसाय ठीक रहेगा परन्तु ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। आज मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : प्रेम एवं व्यवसाय ठीक है, परन्तु अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा, सिर दर्द व नेत्र पीड़ा सम्भव है। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आय में आशातीत सफलता मिलेगी, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है, मन परेशान रहेगा। आज के दिन अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।

Saptahik Rashifal 19 to 25 Dec: तुला राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, कन्‍या राशि वालों को चुनौतियों से जूझना होगा, पढ़ें सभी राशिफल

Born Today: Sanjeeda Sheikh, actress

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति अच्छी है, व्यापार मध्यम रहेगा, पैत्रिक सम्पत्ति में विवाद सम्भव है। आज के दिन कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है, प्रेम में कलह सम्भव है, यात्रा का योग बनेगा। आज के दिन अपने मान सम्मान पर आंच ना आने दें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : स्वास्थ मध्यम है, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक है, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : स्वास्थ मध्यम है, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है, परन्तु थोड़ा मन-मुटाव सम्भव है। आज जीवन साथी के स्वास्थ से लापरवाही ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, प्रेम एवं व्यापार अच्छा है, स्वास्थ मध्यम रहेगा। आज पैर की चोट को हल्के में ना लें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : विद्यार्थियों के लिये थोड़ा नकारात्मक दिन रहेगा, स्वास्थ एवं प्रेम मध्यम है व्यापार ठीक रहेगा। आज के दिन संतान पक्ष से लापरवाही ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : घरेलू सुख बाधित रहेगा, स्वास्थ मध्यम है, सीने में विकार सम्भव है, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन गृह कलह ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : घोर पराक्रमी बने रहेंगे, व्यापार अच्छा रहेगा, नाक कान गले की परेशानी सम्भव है, प्रेम मध्यम रहेगा। आज व्यापार में गलत रास्ते का प्रयोग ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk