इस वर्ष आप उत्साह के साथ अपना काम कर सकेंगे। नौकरी व्यवसाय में कोई प्रगतिकारक योजना बनेगी। पैसे का लेन-देन या उधारी संबंधित कार्य या फिर व्यवसाय में लंबित पड़े काम पूरे होंगे। जीवनसाथी या प्रियजन या परिवार के साथ घूमने जाने का योग बनेगा।

Born Today : Mallikarjun Kharge, Politician

 

मेष (Aries) : बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें। क्या न करें- किसी सदस्य के कटुता भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है।

 

वृष (Taurus) : आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

 

मिथुन (Gemini) : आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- भटकाव और भ्रम के चलते आप सही प्रकार से अपने लिए स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

कर्क (Cancer) : आज आर्थिक बचत के अच्छे योग हैं साथ ही आमदनी में इजाफा संभव है। क्या न करें- आज प्रेम पात्र से कहासुनी हो सकता है। बेहतर होगा छोटी बात का बतंगड़ न बनाएं अन्यथा कष्ट संभव है।

दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2018 : कर्क राशि वाले... छोटी बात का बतंगड़ न बनाएं अन्यथा कष्ट हो सकता है

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2018 : कन्या राशि वालों के लिए यह समय अवसरों से भरा पड़ा है और आपका?

सिंह (Leo) : आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। क्या न करें- इस समय निवेशादि सावधानीपूर्वक करना उचित रहेगा।

 

कन्या (Virgo) : आज का दिन काम धंधे एवं नौकरी के लिए समय शुभ है। बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी अथवा पदोन्नति हो सकती है। क्या न करें- नौकरी पेशा सावधानी भरा आचरण करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

 

तुला (Libra) : आमदनी के स्त्रोतों में इजाफा होगा लेकिन कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें। क्या न करें- आज के दिन अपने उच्चाधिकारियों से विवाद करने से बचें तथा बेवजह यात्रा न करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज नौकरी में भी बदलाव संभव है। जो अच्छे परिणाम देगा और आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। क्या न करें- आज आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

 

धनु (Sagittarius) : आप आज धर्म-कर्म में संलग्न होकर काफी बेहतर अनुभव करेंगे। शिक्षा हेतु प्रयास सफल होंगे। क्या न करें- आज साझेदारी में काम करने वालों के लिए हर काम सावधानी से करने जरूरत है।

 

मकर (Capricorn) : कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें।

 

कुंभ (Aquarius) : यदि किसी नए स्थन पर हैं तो अपने विरोधियों से सामना होगा। पहले दिक्कत अधिक होगी फिर सब ठीक हो जाएगा। क्या न करें- आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

मीन (Pisces) : परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से आप व्यथित रह सकते हैं, इससे बचें।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 15 से 21 जुलाई : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जानिए अपनी भी किस्मत का हाल

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk