कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपकी सृजनात्मक सोच आपको उचित स्थान दिलाएगी। आपके ज्ञान और कौशल में इस वर्ष अभूतपूर्व वृद्धि होगी। हालांकि अचानक घटना, धन-हानि, स्वास्थ्य संबंझी समस्याओं का भी योग बना हुआ है। विषम परिस्थितियों में भी साहस आपका बना रहेगा।
Born Today : Raju Srivastav, Comedian
मेष (Aries) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी मित्र पर भी भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।
वृष (Taurus) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपनी बचत किसी को उधार न दें।
मिथुन (Gemini) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी विवाद का हिस्सा न बनें।
कर्क (Cancer) : आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े और बेहतर होंगे। क्या न करें-आज निवेश न करें, कहीं पैसा फंसने का योग बन रहा है।
सिंह (Leo) : आप अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
कन्या (Virgo) : योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। आज परिवार में आपकी वाणी के कारण सदस्य आप के विरुद्ध हो सकते हैं। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला (Libra) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल की राजनीति आपको व्यथित कर सकती है। क्या न करें-आज आउटिंग का मौका मिस न करें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आप मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नया हसिल करेंगे। पैसे का निवेश सही जगह करेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस नहीं खोना है।
धनु (Sagittarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे। क्या न करें- सहकर्मियों को नाराज न करें। उनसे मनमुटाव न रखें।
मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को नया कांट्रेक्ट मिल सकता है। बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। क्या न करे- आज अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
कुंभ (Aquarius) : आज नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। क्या न करें- आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
मीन (Pisces) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च हो सकता है। क्या न करें- खर्चों को अनियंत्रित न होने दें।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk