इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नई जगह जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए अच्छा है। भाई-बहनों और दोस्तों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी सरकारी काम में इस साल लापरवाही ना बरतें, आर्थिक नुकसान संभव है।

Born Today : Ayesha Jhulka, Film Actress

मेष (Aries) : आपको बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

वृष (Taurus) : आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

मिथुन (Gemini) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

सिंह (Leo) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

कन्या (Virgo) : आज परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

तुला (Libra) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2018 : धनु राशि वाले... आज जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला ना लें

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जुलाई 2018 : तुला राशि वाले... इस हफ्ते गुप्त सौदे और मुलाकात करेंगे और आप? जानिए यहां

धनु (Sagittarius) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला आज ना लें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।

मीन (Pisces) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

जानिये धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk