कैसा रहेगा ये साल: इस साल कई भूमिकाओं को एक साथ सफलतापूर्वक निभाएंगे। व्यवसाय में स्थायित्व आने से लाभ मिलेगा। जीवन के विविध क्षेत्रों में तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कानूनी कार्य में सफल होंगे। सामाजिक कार्य बनेंगे। स्वयं के लाभ के कार्य में हानि की संभावना है।

Born Today : Aditi Rao Hydari, Film Actress

28 अक्‍टूबर का राशिफल: आज छोटी यात्राओं के योग हैं,दांपत्य जीवन में मधुरता लाइए और बाहरी भोजन के सेवन से बचें

मेष (Aries) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। यात्राओं में थकान बढ़ सकती है। क्या न करें- घर के लोगों की बातों को समझें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपको परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। क्या न करें- बहुत से मामलों में आप बेहतर रहेंगे।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखें।

कर्क (Cancer) : आज आप लोगों के साथ मेल-जोल करेंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें- उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

सिंह (Leo) : आज के दिन छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें। आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।

कन्या (Virgo) : आज के दिन छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। इस दौरान खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

28 अक्‍टूबर का राशिफल: आज छोटी यात्राओं के योग हैं,दांपत्य जीवन में मधुरता लाइए और बाहरी भोजन के सेवन से बचें

बेजन दारूवाला राशिफल 27 अक्टूबर से 02 नवंबर: गणेशा कहते हैं, इस हफ्ते लाइफ व करियर में कई फायदे मिलने वाले हैं

आर्थिक राशिफल 27 अक्टूबर से 02 नवंबर: नौकरी और व्यापार के लिए दिवाली वीक शानदार है, लेकिन निवेश संभलकर करें

तुला (Libra) : घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें - वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें। क्या न करें - आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

धनु (Sagittarius) : आज आप मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें - आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट होगी।

मकर (Capricorn) : आज के दिन सामाजिक स्तर पर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लोगों के बीच आपकी ख्याति बढ़ेगी। क्या न करें - आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज कारोबार अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे। आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें - किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको उचित मार्ग दिखाएगी।

मीन (Pisces) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में भी व्यस्त होंगे। धन खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अधिक मेहनत लग सकती है। क्या न करें - अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk