कैसा रहेगा ये साल: इस साल आप पर ऊपरवाले की कृपा बनी रहेगी। किसी भी नए प्रयास में जल्दबाजी से काम न लें। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने के लिए यह साल अच्छा है। हालांकि एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Born Today : Ramya, Actress

29 नवम्‍बर का राशिफल: कामकाज के नए मौके और मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी मिलेगा,लेकिन काम में लापरवाही न करें

मेष (Aries) : आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दिखेंगे। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- लक्ष्य के प्रति भटकाव और भ्रम न लाएं

वृष (Taurus) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज अपने मन की चंचलता को बहकने न दें।

मिथुन (Gemini) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

कर्क (Cancer) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। नियमित रूप से अपना काम स्वयं करें। क्या न करें - दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।

सिंह (Leo) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।

कन्या (Virgo) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें।

29 नवम्‍बर का राशिफल: कामकाज के नए मौके और मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी मिलेगा,लेकिन काम में लापरवाही न करें

बेजन दारूवाला राशिफल 24 से 30 नवंबर: आप जरा सेल्फिश होने वाले हैं, शॉपिंग पर खर्च होगा लेकिन जेब का ख्याल रखें

आर्थिक राशिफल 24 से 30 नवंबर: यह सप्ताह उत्तम है आप कई कामों को एक साथ करने की कोशिश करेंगे, सोचकर निर्णय लें

तुला (Libra) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें - आमदनी की गति धीमी रहने के कारण परेशान न हों।

वृश्चिक (Scorpio) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी अनावश्यक कार्य में खुद को आज शामिल न करें।

धनु (Sagittarius) : आज आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्या न करें- जमीन खरीदने या बेचने का काम आज न करें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना हो सकता है। क्या न करें - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यावहारिकता का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक होगी। क्या न करें - बाहरी खानपान से आज परहेज करें।

मीन (Pisces) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- बातचीत से कतराएं नहीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk