एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं इस साल दूर हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा। इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

Born Today : Vijender Singh, Indian Boxer

दैनिक राशिफल 29 अक्‍टूबर 2018 : वृश्चिक राशि वाले... नए कार्य में हाथ न डालें,स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है

मेष (Aries) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

वृष (Taurus) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।

कर्क (Cancer) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

तुला (Libra) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

दैनिक राशिफल 29 अक्‍टूबर 2018 : वृश्चिक राशि वाले... नए कार्य में हाथ न डालें,स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।

धनु (Sagittarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

दैनिक राशिफल 29 अक्‍टूबर 2018 : वृश्चिक राशि वाले... नए कार्य में हाथ न डालें,स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है

कुंभ (Aquarius) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

मीन (Pisces) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर : कन्या राशि वालों... इस हफ्ते अपना लक्ष्य पाने में आपको नहीं होगी कोई परेशानी

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर : मेष राशि वालों... उम्र मे छोटे व्यक्ति की हेल्प से आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk