इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।

Born Today : Himansh Kohli, Film Actor

दैनिक राशिफल 3 नवंबर 2018 : धनु राशि वाले... आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं,ज्यादा मत सोचें

मेष (Aries) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न करें।

वृष (Taurus) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें।

मिथुन (Gemini) : आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे।

कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं।

दैनिक राशिफल 3 नवंबर 2018 : धनु राशि वाले... आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं,ज्यादा मत सोचें

सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें।

तुला (Libra) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

धनु (Sagittarius) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।

दैनिक राशिफल 3 नवंबर 2018 : धनु राशि वाले... आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं,ज्यादा मत सोचें

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं।

मीन (Pisces) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परन्तु जल्द ही वह शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर : कन्या राशि वालों... इस हफ्ते अपना लक्ष्य पाने में आपको नहीं होगी कोई परेशानी

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर : मेष राशि वालों... उम्र मे छोटे व्यक्ति की हेल्प से आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk