कैसा रहेगा ये साल - इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आप मेहनत करते रहें। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। इस साल रुका धन भी मिल सकता है।

Born Today- Ravi Shankar Prasad, Politician

मेष (Aries) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

वृष (Taurus) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपकी घर के सदस्यों के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

30 अगस्‍त का राशिफल : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं,आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

सिंह (Leo) : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

तुला (Libra) : आज के दिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : परिवार में आज आपसी प्रेम खूब बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके भी मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। जरा संभल कर रहें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें।

30 अगस्‍त का राशिफल : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं,आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk