पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। इस साल आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपको गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज के दिन आप सरकारी तंत्र से ना उलझें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपका रक्तचाप अनियंत्रित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपके व्यवसाय में शुभता आएगी। उत्सव सा माहौल बना रहेगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
क्या न करें-आज के दिन किसी मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।
Born today : Chitrangda Singh, Indian actress


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपके धन की आवक बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान से दूरी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने जीवनसाथी से कलह ना करें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। वहीं, व्यापार भी नरम-गरम बना रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी से भी कठोर भाषा में बात ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज आपके लिए आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय की सम्भावना है। आपको गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और व्यापार में शुभता बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन नई साझेदारी की शुरुआत ना करें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, पर आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आप कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन व्यवसाय में कोई नई शुरुआत ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk